Gold Silver Price Today: सातवें आसमान से लुढ़का सोना, चांदी के भाव ठहरे, जानें UP के किन शहरों में कितनी कीमत

0
Gold Silver Price Today: सातवें आसमान से लुढ़का सोना, चांदी के भाव ठहरे, जानें UP के किन शहरों में कितनी कीमत


Last Updated:

Gold Silver Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 8 दिनों से सोने की कीमत में तेजी देखी गई है. अब उसकी कीमत में मामूली कमी आई है. फिलहाल बाजार के ट्रेंड को देखकर …और पढ़ें

सातवें आसमान से लुढ़का सोना, चांदी के भाव ठहरे, जानें वाराणसी-मेरठ में कीमतसोने की चमक फीकी
वाराणसी. सर्राफा बाजार में लगातार सोने की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लगी है. लगातार 8 दिनों की उछाल के बाद सोना की चमक अब थोड़ी फीकी हुई है. 4 सितंबर को सोने की कीमत में मामूली कमी आई है. यूपी के राजधानी लखनऊ से अलावा मेरठ और वाराणसी के सर्राफा बाजार में यह गिरावट देखने को मिली है. वहीं बात चांदी की करें तो आज उसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

4 सितंबर को वाराणसी सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 110 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई जिसके बाद उसका भाव 1,07,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं 3 सितंबर को इसकी कीमत 1,07,120 रुपये थी. इसके अलावा लखनऊ में गुरुवार को सोना 90 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़कर 1,08,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं मेरठ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,08,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

100 रुपये टूटा 22 कैरेट सोना
बात 22 कैरेट सोने की करें तो वाराणसी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को उसकी कीमत 100 रुपये टूटकर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 3 सितंबर को इसका भाव 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो उसकी कीमत 80 रुपये के लुढ़कर 80,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

चांदी की रफ्तार थमी
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो गुरुवार को उसकी कीमत बाजार में स्थिर हो गई. आज बाजार में चांदी का भाव 1,27,000 रुपये प्रति किलो रहा. वहीं 3 सितंबर को भी बाजार में इसकी यही कीमत थी जबकि 2 सितंबर को इसका भाव 1,26,000 रुपये प्रति किलो था.

बहुत गिरावट के आसार नहीं
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 8 दिनों से सोने की कीमत में तेजी देखी गई है. अब उसकी कीमत में मामूली कमी आई है. फिलहाल बाजार के ट्रेंड को देखकर ये उम्मीद नहीं है कि सोने की कीमतों में बहुत बदलाव देखा जाएगा.

authorimg

vinoy jha

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सातवें आसमान से लुढ़का सोना, चांदी के भाव ठहरे, जानें वाराणसी-मेरठ में कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *