Gupt Navratri 2025: अगले 9 दिनों में भूल से किया ये 8 काम, तो मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज
Last Updated:
Gupt Navratri-2025 : आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि आज से शुरू है,इस दौरान माता दुर्गा के 9 रूपों और 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि एक सामान्य नवरात्रि की तरह नहीं होता है, बल्कि इसमें तांत्रि…और पढ़ें
मिर्जापुर : साल में 2 नवरात्रि के बारे में सभी जानते हैं हालांकि 2 नवरात्रि और होती है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. गुप्त नवरात्रि रहस्यमई नवरात्रि होती है. इसमें तंत्र साधकों के द्वारा विशेष पूजन किया जाता है. वहीं, भक्तों के द्वारा भी नवरात्रि में विशेष पूजन अर्चन किया जाता है. आज यानी से आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। इस विशेष साधना काल की शुरुआत कलश स्थापना से होती है, जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 05:25 बजे से 06:58 बजे तक और दोपहर में 11:56 बजे से 12:52 बजे तक रहेगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. 8 जुलाई को अष्टमी और 9 जुलाई को नवमी की पूर्णआहुति होगी. गुप्त नवरात्रि में आप भी घर पर पूजन अर्चन कर रहे हैं तो यह गलतियां नहीं करें. वरना आपका पूजन व्यर्थ हो जाएगा.
ऐसे स्थापित करें कलश
पं. अनुपम महराज ने बताया कि घर पर पूजन करना चाहते है तो मां की तस्वीर के पास कलश स्थापित करके अंखड ज्योति जलाएं. मां के 32 दुर्गा नाम का जाप करें. एक बार दुर्गा का पाठ करें. किसी कारणवश नहीं कर पा रहे हैं तो 9 दिनों में एक बार जरूर पाठ करें. विधिवत पूजन-अर्चन के बाद पूर्णाहुति करें और कन्याओं को भोज कराए. ऐसा करने से मां प्रसन्न होती है और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.