Health Tips: हैंगओवर को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी! डॉक्टर हर्ष से जानें बचाव के तरीके
Last Updated:
Hangover Prevention Tips: बार-बार हैंगओवर होना सिर्फ असहज नहीं बल्कि खतरनाक भी हो सकता है. अगर शराब पीने के बाद उल्टी, सर दर्द, बेचैनी जैसी समस्याएं बार-बार आती हैं, तो यह आपके नर्वस सिस्टम और लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है. आयुर्वेदिक उपाय और सही सावधानी के जरिए इसे नियंत्रित किया जा सकता है.
बार-बार हैंगओवर होना आपके लिए खतरा
आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस, एम.डी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि अक्सर देखा जाता है कि लोग शराब गलत तरीके से पीते हैं या अति मात्रा में सेवन कर लेते हैं. इससे अगले दिन सर में भारीपन, उल्टी का मन, बेचैनी, घबराहट और ज्यादा पसीना आना जैसी समस्याएं होती हैं. ऐसे मामलों में आचार्य चरक ने कुछ उपाय बताए हैं जिन्हें अपनाकर हैंगओवर को कम किया जा सकता है.
डॉक्टर हर्ष के अनुसार, खजूर का पलक बनाकर पीना, अंगूर का पलक बनाकर लेना या आम पन्ना पीना भी हैंगओवर में मदद करता है. आजकल आधुनिक समय में पार्टी स्मार्ट नाम की मेडिसिन भी उपलब्ध है, जिसमें अंगूर, खजूर, कालमेघ और कासरिन जैसे प्राकृतिक तत्व डाले गए हैं. यह लीवर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं डालती. यदि कोई शराब प्रेमी पार्टी करने से पहले पार्टी स्मार्ट के दो कैप्सूल ले ले, तो अगले दिन सुबह किसी भी प्रकार की उल्टी, सर दर्द, वीकनेस या हैंगओवर नहीं होता.
यह भी पढ़ें: बावची के बीज हैं चमत्कारी दवा, अस्थमा से लेकर स्किन तक हर मर्ज में फायदेमंद! डॉक्टर से जानें इस्तेमाल का तरीका
बरतें जरूरी सावधानी
डॉक्टर हर्ष का कहना है कि शराब का सेवन हमेशा उचित मात्रा में ही करना चाहिए. अति मात्रा में शराब पीने से न केवल हैंगओवर बार-बार होता है, बल्कि यह आपके नर्वस सिस्टम और लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए कभी-कभार और सीमित मात्रा में ही शराब का सेवन करें और हैंगओवर को हल्के में न लें.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.