HR है की जल्लाद? कर्मचारी गया एचआर के पास पैसा मांगने, तो हाथ मड़ोरकर तोड़ दिया
Last Updated:
Noida News: पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि जब उसने दोबारा बातचीत करने की कोशिश की और इस बार बातचीत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगे तो एचआर टीम के एक सदस्य ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘उसका फोन छीनो!’’
पैसे को लेकर की मारपीट
कर्मचारी ने लिखा, ‘एचआर टीम ने मुझे बिना किसी कारण के नौकरी से निकाल दिया, काम के बदले मिलने वाले भत्ते से इनकार कर दिया और कार्यालय में मेरे साथ मारपीट की. मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अब मुझे सलाह चाहिए कि आगे क्या कदम उठाऊं.’ उसने दावा किया कि जब वह सेवा भत्ते पर चर्चा करने एचआर टीम के पास गया, तो उनसे कहा गया, ‘हम कोई जवाब नहीं देंगे. तुम्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. जहां चाहो शिकायत कर लो.’
पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि जब उसने दोबारा बातचीत करने की कोशिश की और इस बार बातचीत को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने लगे तो एचआर टीम के एक सदस्य ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘उसका फोन छीनो!’’ इसके बाद, उन्हें जबरदस्ती रोका गया. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘मेरा दाहिना हाथ मरोड़ दिया गया, मुझे तेज़ दर्द हो रहा था, और सच कहूं तो मैं बेहद अपमानित महसूस कर रहा था.’’ पीड़ित ने बताया कि बाद में पुलिस को बुलाया गया और उन्हें सेक्टर-168 की पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उन्होंने वीडियो साक्ष्य के साथ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई.
युवक ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पोस्ट में यह भी कहा गया, ‘पुलिस ने एचआर टीम को थाने आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया. अब मैं अधर में हूं – न तो सेवा समाप्ति भत्ता मिला, न ही कोई औपचारिक जवाब और ऊपर से मेरे साथ मारपीट की गई.’ एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के सेक्टर-168 पुलिस चौकी के प्रभारी ने पुष्टि की कि शिकायत प्राप्त हुई है और आरोपों की जांच की जा रही है. इस बीच, सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ ने पूर्व कर्मचारी को सलाह दी कि वह वीडियो सार्वजनिक करे, जबकि अन्य ने कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें