I Love mohammad News: ‘खुदा की शान में अगर जान देनी…’, आई लव मोहम्मद मामले में बोले मौलाना तौकीर रजा

0
I Love mohammad News: ‘खुदा की शान में अगर जान देनी…’, आई लव मोहम्मद मामले में बोले मौलाना तौकीर रजा


I Love Mohammad Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ ‘आई लव मोहम्मद’ का मामला गर्माया हुआ है. प्रदेश भर के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर उपद्रव मचाया है. इतना ही नहीं कई जगहों पर पुलिस के साथ हाथापाई और पत्थरबाजी की घटनाएं भी देखने को मिली. आई लव मोहम्मद का मामला यूपी के अलावा उत्तराखंड में भी देखा गया है. आइए अब सीधे लाइव में जुड़कर देखते हैं पुलिस इन उपद्रव फैलाने वालों पर क्या कार्रवाई कर रही है.

I Love Mohammad News: आई लव मोहम्मद विवाद के बाद सामने आई सपा पार्टी, कमिश्नर से मिलने पहुंचे विधायक

यूपी के कानपुर से ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद की शुरुआत हुई थी. इसके बाद यहां की रावतपुर थाने में अराजक तत्व के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ. जिसमें ‘आई लव मोहम्मद’ का भी जिक्र हुआ था. इसके बाद विवाद शुरू हुआ, मगर अब इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी सामने आई है. कानपुर से शुरू हुई इसी बात के बाद प्रदेश भर में कई जगह हंगामा हुआ है. आज इसी के चलते समाजवादी पार्टी के विधायकों का डेलिगेशन पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचा और कई घंटे तक वार्ता अधिकारियों से चलती ही. पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने कमिश्नर से मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और इस मुकदमे को खत्म किया जाए. क्योंकि इसकी वजह से कई जगह विवाद हो रहा है और वह प्रदेश का माहौल या शहर का माहौल खराब होने नहीं देना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने कमिश्नर को आज ज्ञापन दिया है.

I Love Mohammad News: बरेली से मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान, ‘आई लव मोहम्मद’ पर मुकदमे पर जताई आपत्ति
यूपी के बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने “आई लव मोहम्मद” के नाम पर मुकदमा दर्ज करने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि दुनिया भर के मुसलमान खुदा से गहरी मोहब्बत करते हैं. मौलाना तौकीर रजा ने कहा, ‘खुदा की शान में अगर जान देनी पड़े तो हम देने को तैयार हैं, और अगर जान लेनी पड़े तो लेने को भी तैयार हैं.’ उन्होंने इस मामले में कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि मुसलमानों की आस्था और भावनाओं का सम्मान होना चाहिए. मौलाना तौकीर रजा, जो कि इंटरनेशनल मुस्लिम काउंसिल (IMC) के प्रमुख भी हैं, ने इस विवाद को जल्द सुलझाने की अपील की है.

I Love Mohammad News:बागपत में युवकों ने निकाला जुलूस, पुलिस ने 150 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया

यूपी में बागपत जिले के रटौल कस्बे में मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने “आई लव मोहम्मद” लिखी तख्तियों के साथ जुलूस निकाला. ये जुलूस खेकड़ा थाना क्षेत्र में निकाला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को नामजद किया है और करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग (शांति व्यवस्था भंग करने) के आरोप में चालान किया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

I Love Mohammad News: वाराणसी में 20 नाबालिगों पर केस दर्ज
यूपी के वाराणसी में बिना अनुमति जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है. ‘I LOVE Mohammad’ लिखे तख्ती और बैनर के साथ जलूस निकला था. करीब 20 नाबालिग के द्वारा बिना अनुमति जूलूस निकाला गया था. सोशल मीडिया पर जुलूस का वीडियो वायरल हुआ था. रामलीला के दौरान भी धार्मिक नारे लगे थे. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. जुलूस में शामिल नाबालिगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा का मामला बताया जा रहा है.

I Love mohammad News: 8 नामजद, 25 से 30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में जुलूस निकालने पर पुलिस पर पथराव, मारपीट करने का मामला गर्माया हुआ है. आरोपी पुलिस की रडार पर है. पुलिस ने 8 नामजद और 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. शाने वारिस, आफाक अहमद, अयाज, नौशाद, सोनू समेत कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. खुफिया और LIU की टीम वीडियो फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त में जुटीं हुई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की 10 टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है. पुलिस अब तक 5 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई, पीएसी भी तैनात है. चार ड्रोन से की मोहल्ले की निगरानी जा रही है. शरारती तत्वों और माहौल बिगड़ने वालों से सख्ती से उन्नाव पुलिस निपटेगी. उन्नाव में ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस के दौरान घटना हुई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *