IND A vs AUS A 1st ODI: बारिश ने फैंस की उम्मीदों पर फेरा पानी, ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की भिड़ंत

0
IND A vs AUS A 1st ODI: बारिश ने फैंस की उम्मीदों पर फेरा पानी, ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की भिड़ंत


Last Updated:

Kanpur Green Park Stadium: बारिश रुकने का इंतजार करते हुए भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल में ही रुके हुए हैं. आयोजकों का कहना है कि खिलाड़ियों को मैदान बुलाने का निर्णय तभी लिया जाएगा जब यह साफ हो जाए कि खेल शुरू करना संभव है.

IND A vs AUS A 1st ODI: कानपुर में मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को संकट में डाल दिया है. यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होना था, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल मैच का भविष्य अनिश्चित है. सुबह से हो रही बारिश के चलते पिच और ग्राउंड को ढका गया है. मौसम के अचानक बदलने से क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह फीका पड़ गया है.

ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत मैदान की पिच और ग्राउंड को कवर से ढक दिया है. ताकि पानी अंदर न जाए. यूपीसीए की टीम लगातार काम कर रही है और कोशिश कर रही है कि जैसे ही बारिश रुके, मैदान को जल्दी से जल्दी खेलने योग्य बनाया जा सके.

होटल में रुके है दोनों टीम के खिलाड़ी
बारिश रुकने का इंतजार करते हुए भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की दोनों टीमों के खिलाड़ी होटल में ही रुके हुए हैं. आयोजकों का कहना है कि खिलाड़ियों को मैदान बुलाने का निर्णय तभी लिया जाएगा जब यह साफ हो जाए कि खेल शुरू करना संभव है. फिलहाल स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी छाते और शेड के नीचे खड़े होकर मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

मैच होने की पूरी संभावना
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हो सकता है. लेकिन पूरी कोशिश होगी कि खेल किसी भी हालत में कराया जाए. उनका कहना है कि सभी इंतजाम पहले से ही कर लिए गए है. ग्राउंड स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि पानी हटाने और पिच को तैयार करने का काम तेजी से हो सके.

बारिश नहीं रुकी तो मैच होगा रद्द
यह डे-नाइट मुकाबला है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश थमते ही मैच देर से ही सही लेकिन शुरू हो जाएगा. अगर बरसात नहीं रुकी तो मैच रद्द भी करना पड़ सकता है. क्रिकेट प्रेमियों को अभी इंतजार करना होगा कि मौसम कब करवट लेता है और मैदान कब खेलने लायक बनता है.

बारिश ने खेल के रोमांच पर फेरा पानी
ग्रीन पार्क में लंबे समय बाद बड़ा मैच हो रहा है और कानपुर के दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बारिश ने खेल का रोमांच जरूर कम कर दिया है, लेकिन जैसे ही आसमान साफ होगा, उम्मीद है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे और दर्शकों को शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा. अभी सभी की निगाहें मौसम और यूपीसीए की तैयारियों पर टिकी हुई है.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश, आज भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की भिड़ंत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *