Janmashtami: राम मंदिर में पहली बार दो स्थानों पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, फूलों से सजेगा रामलला का दरबार, चढ़ेगा 56 भोग
Last Updated:
janmashtami 2025 News: आज राम जन्मभूमि परिसर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई जाएगी. बधाई गायन और भजन की प्रस्तुति रात्रि 12 बजे तक की जाएगी. इस दरमियान विशिष्ट और वरिष्ठ साधु संतों को राम मंदि…और पढ़ें
आज राम जन्मभूमि परिसर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनायी जाएगी. मंदिर में ही संगीत का कार्यक्रम रखा गया. इसके साथ ही बधाई गायन और भजन की प्रस्तुति रात्रि 12 बजे तक की जाएगी. इस दरमियान विशिष्ट और वरिष्ठ साधु संतों को राम मंदिर परिसर में आमंत्रित किया गया है. जहां पर भगवान की आरती के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा. भगवान श्री कृष्णा जन्माष्टमी की पंजीरी का विशेष भोग प्रसाद अगले दिन सुबह राम भक्तों में वितरित किया जाएगा.
कृष्ण जन्म के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जो अगले दिन राम भक्तों में बांटा जाएगा. भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर खास प्रसाद के रूप में धनिया की पंजीरी भी बनवाई गई है, जो अगले दिन सुबह राम भक्तों में वितरित की जाएगी. रामलला के दरबार को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है. जन्म के समय दोनों मंदिरों- राम जन्मभूमि और रामलला के दरबार में विशेष आरती की जाएगी. यह पर्व श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए अत्यंत उल्लासपूर्ण अवसर होगा