JD Vance Agra visit : अमेरिका से आया ऐसा दोस्त! CM योगी करेंगे स्वागत, 3 घंटे घूमेगा ताज

0
JD Vance Agra visit : अमेरिका से आया ऐसा दोस्त! CM योगी करेंगे स्वागत, 3 घंटे घूमेगा ताज


Last Updated:

US Vice President JD Vance in Agra : वेंस स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे. उन्हें वहां से आगे ले जाने के लिए तीन विमानों के जरिए स्पेशल कारें पहले ही आगरा पहुंचाई जा चुकी हैं.

X

अमेरिका के उपराष्ट्रपति

हाइलाइट्स

  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस कल आगरा आएंगे.
  • सुरक्षा कारणों से ताजमहल 3 घंटे बंद रहेगा.
  • वेंस अपनी बख्तरबंद कार ‘द बीस्ट’ में सवार होंगे.

JD Vance in Agra. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस 23 अप्रैल को अपने परिवार के साथ आगरा आएंगे. इस दौरान वे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार ताजमहल का दीदार करेंगे और शाहजहां-मुमताज की प्रेमगाथा से रूबरू होंगे. वेंस स्पेशल विमान से आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगे. यहां से वे अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए बनी बख्तरबंद कार ‘द बीस्ट’ में सवार होकर होटल आईटीसी मुगल जाएंगे. उनके काफिले में शामिल स्पेशल कारें तीन विमानों के जरिए पहले ही आगरा पहुंच चुकी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा एयरफोर्स स्टेशन पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. वेंस इससे पहले जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल देखेंगे और वहां से सुबह 9:30 बजे आगरा पहुंचेंगे.

पर्यटकों के लिए रोक
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की सुरक्षा के मद्देनजर 23 अप्रैल को सुबह से दोपहर 12 बजे तक ताजमहल बंद रहेगा. इस दौरान किसी पर्यटक को एंट्री नहीं दी जाएगी और टिकट की बिक्री भी रोक दी जाएगी. खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर अमेरिकी मेहमान का पारंपरिक मयूर नृत्य के जरिए स्वागत किया जाएगा. वहां से उनका काफिला शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल पहुंचेगा.

2.45 घंटे का आगरा दौरा

जेडी वेंस आगरा में लगभग 2 घंटे 45 मिनट रुकेंगे. वे सुबह 9:15 बजे आगरा पहुंचेंगे और दोपहर 12 बजे रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके स्वागत के लिए आधे घंटे पहले पहुंचेंगे और उनके जाने के करीब 25 मिनट बाद लखनऊ के लिए रवाना होंगे. वेंस जब ताजमहल का भ्रमण करेंगे, उस दौरान मुख्यमंत्री योगी एयरफोर्स स्टेशन के वीआईपी लाउंज में उनके लौटने का इंतजार करेंगे. सुरक्षा कारणों से लाउंज में रुकने की केवल चुनिंदा लोगों को ही अनुमति मिलेगी. अमेरिकी उपराष्ट्रपति का विमान वायुसेना स्टेशन पर उतरेगा, जबकि सीएम योगी सिविल टर्मिनल से वहां पहुंचेंगे.

homeuttar-pradesh

अमेरिका से आया ऐसा दोस्त! CM योगी करेंगे स्वागत, 3 घंटे घूमेगा ताज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *