Khoda Surya Murder Case: खोड़ा के सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

0
Khoda Surya Murder Case: खोड़ा के सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर


Last Updated:

Khoda Surya Murder News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीते शनिवार को सूर्या नाम के लड़के की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित असद का इंदिरापुरम और खोड़ा पुलिस ने मिलकर फुल एनकाउंटर कर दिया. इस मुठभेड़ में असद ढेर हो गया. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली भी लग गई.

Zoom

खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपित असद को मार गिराया.

गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी अब पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है. सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था. परिजनों और हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था. इस मामले में पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी असद लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थी.

पुलिस ने असद को रोका था, लेकिन उसने कर दी फायरिंग
इसी दौरान इंदिरापुरम इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की टीम को आरोपी के आने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. घायल असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तस्वीरों में आप देख सकते हो यह असद की बाइक है जिससे बाइक से वो आया और हथियार बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

खोड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपित असद एनकाउंटर में ढेर.

28 मई को हुई थी सूर्या की हत्या
बता दें कि यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में ईद के मौके पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायल युवक सूर्या की नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था. पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी. मृतक युवक की पहचान सूर्या चौहान (17 वर्ष) निवासी नवनीत विहार खोड़ा के रूप में हुई है.

सूर्या से पूछा था- बकरा कटते हुए देखे हो
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार घटना बीती 28 मई 2026 की शाम करीब 3:30 बजे की है. मृतक की मां के मुताबिक, सूर्या चौधरी स्कूल के पास गली में खड़ा था, तभी अरशद, नवाब, फरहान, आतिफ, सारिक समेत अन्य युवकों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर बुलाया. अरशद ने पूछा कि क्या उसने कभी बकरी को कटते देखा है, ‘नहीं’ कहने पर बच्चे पर चाकू से वार कर दिया गया. आरोप है कि आरोपियों ने सूर्या को पकड़ लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे.

अपनी जान बचाने के लिए 200 मीटर तक भागा था सूर्या
परिवार के लोगों ने दावा किया कि सूर्य अपनी जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा. लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और फिर से चाकू से उस पर वार किये. इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस घायल लड़के को तुरंत अस्पताल ले गयी, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस उपायुक्त (नगर क्षेत्र) धवल जायसवाल ने बताया कि सूर्य चौहान का शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया.

जिससे आरोपियों ने खरीदे थे चाकू, उसे भी पुलिस ने पकड़ा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू खरीदा गया था. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, “हत्यारों को फांसी की सजा दी जाएगी और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.”

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *