Live: सूर्या का हत्यारा असद मारा गया, खोड़ा पुलिस ने कर दिया ढेर, अब भी 1 है फरार

0
Live: सूर्या का हत्यारा असद मारा गया, खोड़ा पुलिस ने कर दिया ढेर, अब भी 1 है फरार


Last Updated:

Khoda Surya Murder Asad Encounter Live: गाज़ियाबाद के खोड़ा के सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. खोड़ा व इंदिरापुरम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस एनकाउंटर को अंजाम …और पढ़ें

Zoom

खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने सूर्या हत्याकांड के मुख्या आरोपी असद का एनकाउंटर कर दिया है.

Surya Chauhan Murder News Live: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बीते 28 मई को सूर्या चौहान नाम के लड़के की कुछ लड़कों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या की वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. वहीं मुख्य आरोपित असद फरार चल रहा था, जिसे आज यानी कि 31 मई की सुबह खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. असद पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था. यहां पढ़ें खोड़ा हत्याकांड के पल-पल के अपडेट्स…

Khoda Murder News: सूर्या के घर वाले अंतिम संस्कार के लिए नहीं हो रहे थे तैयार

गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में सूर्या की हत्या से नाराज परिजन उसका अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं थे. हालांकि पुलिस-प्रशासन के मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए थे. एडीएम सिटी विकास कश्यप ने बताया कि परिवार की जो भी मांग थी, जीवन यापन के लिए, उसे मान लिया गया.

Khoda Murder Case Live: असद पर 50 हजार रुपये का था इनाम

मृतक सूर्या के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. इसमें से पुलिस द्वारा तत्काल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई थी. असद, जो मुख्य आरोपी था, वह फरार था और वह वांछित था. उसके ऊपर ₹50,000 के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *