Krishi News: खेती के लिए ऑल इन वन यंत्र! कटाई बुवाई से लेकर दवाई तक में उपयोगी, जुताई की भी टेंशन होगी दूर

0
Krishi News: खेती के लिए ऑल इन वन यंत्र! कटाई बुवाई से लेकर दवाई तक में उपयोगी, जुताई की भी टेंशन होगी दूर


Last Updated:

Mini Power Tiller Machine: खेती करने वाले किसानों के लिए आज हम एक ऐसे यंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है. हम बात कर रहे हैं मिनी पावर टिलर मशीन की जो किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है. इस मशीन से किसान खेती के हर काम आसानी से कर सकेंगे.

चाहे खेत की जुताई हो या फसल की कटाई करनी हो, फसल की बुवाई से लेकर खेतों की सिंचाई तक. अब इन सभी कामों को आसान बनाने के लिए आज हम आपको एक ऐसी मशीन बताने जा रहे हैं जो खेती के लिए ऑल इन वन उपकरण साबित हो सकती है.

s

आज हम आपको खेती में इस्तेमाल होने वाले एक ऐसे यंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो खेती के सभी कामों को बेहद आसान बना देती है. इस यंत्र के इस्तेमाल से आप के खेती की मेहनत और समय दोनों बच सकेगा. सबसे खास बात यह है कि इसे खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे.

s

हम बात कर रहे हैं मिनी पावर टिलर की, अगर आप छोटी जोत के किसान हैं और खेती करने के लिए आपको उपकरण किराए पर लेना पड़ता है तो आपकी इस समस्या का हाल इस छोटी सी मिनी पावर टीलर मशीन से हो सकता है. यह कृषि यंत्र खेती में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर की जरूरत को बेहद कम कर देगा. जिससे किसानों के पैसे भी बच सकेंगे.

s

जहां एक ट्रैक्टर को खरीदने के लिए तकरीबन 8 से 10 लख रुपए का खर्च करना पड़ता है. वहीं पावर टिलर को महज दो से ढाई लाख रुपए की कीमत पर आसानी से खरीदा जा सकता है. जिससे ट्रैक्टर वाले सारे काम आसानी से कर सकते हैं. वही इसे इस्तेमाल करने का खर्च भी कम होता है.

s

यह यंत्र खेतों की जुताई से लेकर, फसल की बुवाई तक और सिंचाई से लेकर फसल की कटाई तक सभी कामों को आसानी से कर सकता है. साइज में छोटा होने के नाते इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना भी काफी आसान होता है, यह यंत्र उन किसानों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है जो ट्रैक्टर खरीदने में सक्षम नहीं है.

s

इस मशीन को खेत के जुताई के अलावा थ्रेसर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इसे कल्टीवेटर और सीड ड्रिलर मशीनों से भी जोड़कर उपयोग किया जा सकता है. किसान अगर चाहे तो इसे पंप से जोड़कर तालाब,पोखरी या किसी नलकूप की बोरिंग की मदद से खेत की सिंचाई भी बेहद आसानी से कर सकते हैं.

s

फसल तैयार होने के बाद उसकी कटाई में किसानों को तगड़ी मेहनत करनी पड़ती है. यह उपकरण किसानों के इस काम को भी बेहद आसान बना सकता है. यह उपकरण का एकड़ में फैली फसल को चंद्र घंटे में काटकर समेत सकता है. इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि इसे आप कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं.

s

फसल तैयार होने के बाद उसकी कटाई में किसानों को तगड़ी मेहनत करनी पड़ती है. यह उपकरण किसानों के इस काम को भी बेहद आसान बना सकता है. यह उपकरण कई एकड़ में फैली फसल को चंद घंटे में काटकर समेट सकता है. इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि इसे आप कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं.

homeagriculture

खेती के लिए ऑल इन वन यंत्र! कटाई बुवाई से लेकर दवाई तक में उपयोगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *