Live: जब राम मंदिर में हुई चोरी, तो SIT की रिपोर्ट में क्यों देरी? कौन है गुनाहगार

0
Live: जब राम मंदिर में हुई चोरी, तो SIT की रिपोर्ट में क्यों देरी? कौन है गुनाहगार


Last Updated:

Ram Mandir Donation Theft News Live: सूत्रों के मुताबिक SIT ने 14 लोगों के लिखित बयान दर्ज किए हैं, जो आधिकारिक दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे हैं और यह भी सामने आया है कि सेवादारों को इस गबन की पहले से जानकारी …और पढ़ें

Zoom

एसआईटी की रिपोर्ट आने में अभी देरी लगेगी.

Ayodhya Ram Mandir News Live: अयोध्या स्थित राम मंदिर की दान पेटी से चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अभी तक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी नहीं है, जो कि सात दिन बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देनी थी. बताया जा रहा है कि एसआईटी की रिपोर्ट में बहुत सारी खामियां हैं, जिसके चलते अंतिम रिपोर्ट आने में देरी हो रही है. वहीं विपक्ष अब इस पूरे मुद्दे को लेकर और हमलावर हो गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीते रविवार को जमकर हमला बोला. वहीं चंपत राय की भूमिका को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट में क्लीन चिट मिल सकती है. सूत्रों ने बताया है कि चंपत राय को इस गबन की कोई जानकारी नहीं थी. जबकि सेवादारों को सब पता था.

Ram Mandir Dan Chori Live: टिन्नू यादव पर क्या बोले अखिलेश यादव

राम मंदिर चढ़ावा के गबन को लेकर टिन्नू यादव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि टिन्नू हमारे क्या लगते हैं. मैं इसलिए कुछ नहीं कहना चाहता हूं. उनका भाव हो गया जीरो. अब वो सोचते हैं कुछ भी बोल दो. टिन्नू हमारे भाई होंगे. आप सोचो ना, फिर तो आप भी हमारे कुछ न कुछ लग रहे होंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *