Live: सूर्या की हत्या के लिए असद को किसने उकसाया? पुलिस ने बताया नाम

0
Live: सूर्या की हत्या के लिए असद को किसने उकसाया? पुलिस ने बताया नाम


Last Updated:

Khoda Murder News Live: खोड़ा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में टिप्पणी की. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दोस्ती की आड़ में छुर्राबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर ऐसा कोई करता ह…और पढ़ें

Zoom

खोड़ा हत्याकांड के पल-पल के अपडेट्स…

Khoda Surya Murder Case Asad Encounter Live: गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में बीते 28 मई को बकरीद के मौके पर सूर्या चौहान नाम के लड़के की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. हत्या का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लड़कों ने सूर्या का हाथ पकड़ रखा था और एक लड़का सामने से पेट में चाकू मारकर उसे घूमा रहा था. हालांकि जब परिवार और आम लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा बढ़ा तो पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित असद को एनकाउंटर में मार गिराया. इसके बाद उसके पिता और पिता के साथी को भी हिरासत में ले लिया. इस हत्याकांड में अब तक कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. हालांकि सूर्या के परिजनों की मांग है कि सभी आरोपितों का एनकाउंटर हो और उनके घरों पर बुलडोजर चले. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Asad Encounter News Live: असद के एनकाउंटर पर क्या बोले अबू आजमी

अबु आज़मी ने सूर्या चौहान हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर को गलत बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में यह एक विशिष्ट धार्मिक पूर्वाग्रह के साथ किया जा रहा है. अगर किसी मुसलमान की हत्या होती है, तो तुरंत एनकाउंटर नहीं होता. फिर भी, अगर किसी हिंदू की हत्या होती है, चाहे वह मुसलमान द्वारा की जाए या यादव द्वारा, तो बड़ी जल्दबाजी में एनकाउंटर किया जाता है. यह स्वीकार्य दृष्टिकोण नहीं है.

Khoda Surya Murder News Live: सूर्या की हत्या के लिए असद को किसने उकसाया?

पुलिस के अनुसार, 28 मई की दोपहर आरोपियों ने नवनीत विहार की गली नंबर चार में सूर्या को घेर लिया और हमले के दौरान फरहान ने असद को चाकू दिया जबकि नवाब ने उसे हत्या के लिए उकसाया. असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया और उसके बाद सभी आरोपी उसे मरा समझकर भाग गए. सूर्या को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 मई को उसकी मौत हो गई. मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के खोड़ा इलाके में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

Khoda Asad Encounter News Live: सपौलों से दोस्ती करना बंद करें- संगीत सोम

सूर्या चौहान के घर पहुंचे बीजेपी नेता संगीत सोम ने कहा कि जिहादियों ने जिस तरह की घटना को अंजाम दिया है, एक 17 साल की बच्चे को धोखे से बुलाकर ईद के दिन उसकी हत्या कर दी. उससे इनकी मासिकता का पता चलता है और मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि दोस्ती उसी से करो. जो दोस्ती के लायक हो. इस तरह के जिहादियों से दोस्ती करोगे तो नतीजा यही होगा. असद का कुचला गया है और बाकी का भी कुचला जाएगा. पीड़ित परिवार से मैं मिला, उनकी सहायता के लिए इंतज़ाम किये जा रहे हैं. उनके लिए मकान का भी इंतज़ाम किया जा रहा है. मैं सनातनियो से कहना चाहता हूँ कि इस तरह के सपौलों से दोस्ती करना बंद करें.

Khora Asad Encounter News Live: खोड़ा में जमीनों का होगा वेरिफिकेशन, फिर चलेगा बुलडोजर

गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट रविंदर मंदार ने कहा, “आज जिला पुलिस के साथ पूरी टीम यहां आई है. खोड़ा थाना क्षेत्र में 14 हिस्ट्रीशीटर और अन्य जो अपराधी हैं, उनका सत्यापन करने के लिए हम आए हैं. शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि अपराधियों के प्रति जीरों टॉलरेंस होना चाहिए और अपराध से अर्जित जो संपत्ति आती है, उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए. यह अभियान लगातार चलेगा.  उप-जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा आरोपी असद के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाए जाने पर उन्होंने कहा, “आज राजस्व विभाग ने नोटिस चस्पा किया है. उसका पूरा वेरिफिकेशन पुलिस-प्रशासन ने किया है और 15 दिनों का नोटिस दिया गया है, उसके बाद हम विधिक कार्रवाई करेंगे.”

Khoda Asad Encounter News Live: असद के घर के बाहर घर खाली करने का नोटिस

खोड़ा के सूर्य चौहान हत्याकांड मामले में उप-जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने आरोपी असद के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाया है, जिसमें कहा गया है कि यह आवास सरकारी ज़मीन पर किया गया एक अवैध अतिक्रमण है. नोटिस में निर्देश दिया गया है कि नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर इस अवैध कब्ज़े को हटा दिया जाए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि हत्यारोपित असद बीते रविवार को खोड़ा थाना क्षेत्र में खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस स्टेशनों की पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *