Live: SIT की सुई अब राम मंदिर ट्रस्ट के जमीन खरीद-फरोख्त पर, 8 घंटे चली जांच
Last Updated:
Mathura Mandir donation Row Live: राम मंदिर के दान में हुए चोरी की अब रोज नई परतें खुल रही हैं. जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस मामले में कई लोगों की भूमिका है. मगर, इस बीच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) क…और पढ़ें
राम मंदिर दान चोरी लाइव.
Ayodhya Ram Mandir Donation Row Live : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. हर दिन नए बड़े खुलासे हो रहे हैं. कभी किसी शहर का कनेक्शन सामने आ जाता है तो कभी नए लोगों का. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की टीम लगातार गहन जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो कल भी करीब सात से आठ घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में पूछताछ चली है. बताया जा रहा है कि अब एसआईटी की जांच का फोकस राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई करोड़ों की जमीन खरीद-फरोख्त (Land Deals) पर है. कहा जा रहा है कि ट्रस्ट ने जमीनों को महंगे दाम पर खरीदा है. इसी को लेकर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. वहीं, राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से भी पूछताछ की गई. इस मामले से जुड़े हर पल के अपडेट्स जानने के पढ़ते रहिए न्यूज 18 का यह लाइव ब्लॉग.
Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर दान और जमीन सौदों की SIT जांच तेज, गोपाल राव से लंबी पूछताछ
Ram Mandir Donation Scam News : अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान और जमीन खरीद-फरोख्त मामलों की जांच तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने दूसरे चरण की पूछताछ में राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से कई घंटे तक सवाल-जवाब किए. जांच टीम ने ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन, मकानों, भुगतान प्रक्रिया और संबंधित दस्तावेजों का रिकॉर्ड मांगा है. जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े गवाहों को भी तलब किए जाने की तैयारी है. फिलहाल SIT पूरे मामले में दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही है.
Ram Mandir Dan Chori : IPS किरण एस की मौजूदगी में जांच हुई
Ram Mandir Chori News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है. इस मामले की जांच के लिए गठित SIT ने अयोध्या में 8 घंटे तक मैराथन जांच की है. इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी पूछताछ की चर्चा है. सामने आया है कि दोपहर 1:40 बजे से रात 8:30 बजे तक जांच चली है. इस दौरान IPS किरण एस की मौजूदगी में टीम मंदिर परिसर में पहुंची और फिर गहन पड़ताल हुई.