Live: करोड़ों की नकदी ही नहीं, जेवरात पर भी हाथ साफ, SIT की जांच जारी

0
Live: करोड़ों की नकदी ही नहीं, जेवरात पर भी हाथ साफ, SIT की जांच जारी


Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार जारी है, जांच के चौथे दिन SIT ने ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों से पूछताछ की. इस दौरान यह बात निकलकर सामने आई कि न…और पढ़ें

Zoom

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी कर रही है जांच

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की हेराफेरी की जांच कर रही SIT ने गुरुवार को भी ट्रस्ट के महासचिव समेत कई लोगों से पूछताछ की. इस दौरान यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चढ़ावे की नकदी तो चोरी हुई ही है, साथ ही हीरे, सोने और चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ किया गया है. पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी कोई भी जवाब नहीं दे पाए. चौथे दिन SIT ने सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक छानबीन करती रही. सूत्रों के मुताबिक, नकदी के रिकॉर्ड समेत तमाम खामियां SIT को मिली हैं. गुरुवार को SIT ने केरल से अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा से लंबी पूछताछ की. साथ ही ट्रस्ट के चंपत राय से भी पूछताछ की गई. कहा जा रहा है कि अब SIT 2021 से ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीनों की भी पड़ताल शुरू करने जा रही है. दान राशि से खरीदी गई जमीनों के दस्तावेजों को भी खंगाला जाएगा. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री रुदौली और अयोध्या धाम में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दिगंबर जैन मंदिर और मनीराम दास छावनी का दौरा करेंगे. साथ ही, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव उत्सव में शामिल होंगे. इसके अलावा नगर निगम के वैक्स म्यूजियम का भी लोकार्पण करेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *