Live: यूपी के शहरों में 24 घंटे, गांवों में 22 घंटे मिल रही लाइट, बहाल हुई बिजली

0
Live: यूपी के शहरों में 24 घंटे, गांवों में 22 घंटे मिल रही लाइट, बहाल हुई बिजली


UP Electricity Crisis Live: उत्तर प्रदेश में जब से तापमान का पारा चढ़ा है, तब से सूबे में बिजली संकट गहराया है. आलम यह है कि बड़ी-बड़ी सोसाइटी में लोगों को बिना लाइट के रातें गुजारनी पड़ रही हैं. हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद स्थिति बेहतर करने की कोशिश की जा रही है. यहां तक की ऊर्जा मंत्री एके शर्मा खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. हालांकि विपक्ष इस संकट को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. खुद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीते बुधवार को ट्वीट कर निशाना साधा. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

Lucknow News: लखनऊ में जेई पर लोगों ने छोड़ दिया कुत्ता, गए थे चेकिंग करने

लखनऊ के जानकीपुरम में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला. कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता पक्ष ने बिजली विभाग कर्मियों से की अभद्रता. जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप. आरोपियों ने जेई पर कुत्ता छोड़ दिया, जिससे वह घायल हो गए. बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची थी विभागीय टीम. घटना के बाद बिजली विभाग कर्मचारियों में भारी आक्रोश. पुलिस को सूचना देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी. अधिकारियों ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.

UP Electricity Crisis Live: यूपी के गांवों में 22 घंटे मिल रही है लाइट

योगी सरकार में जिला मुख्यालय, महानगर और तहसील क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी 22 से 22.30 घंटे तक निर्बाध बिजली दी जा रही है. यही वजह है कि भीषण गर्मी के इस दौर में भी प्रदेश की बिजली व्यवस्था मजबूत और प्रभावी दिखाई दे रही है. योगी सरकार की प्राथमिकता साफ है कि प्रदेश के हर घर, हर गांव और हर शहर तक बिना बाधा के बिजली पहुंचे, ताकि जनता को गर्मी से राहत मिल सके और दैनिक जीवन प्रभावित न हो.

Electricity Crisis Live: बिजली संकट पर क्या बोले अधिकारी

निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से ज्यादा बिजली आपूर्ति की जा रही है. निदेशक वितरण ने बताया कि हमारा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले. ऊर्जा विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं और बिजली व्यवस्था की मॉनिटरिंग उच्च स्तर पर की जा रही है. हालांकि 25 और 26 मई की रात आए तेज आंधी-तूफान ने कई जिलों की विद्युत व्यवस्था को प्रभावित किया था. लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बिजली विभाग की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभाला और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था.

UP Electricity Crisis Live: यूपी में दोपहर 2 बजे बिजली की डिमांड पहुंची 28 हजार मेगावाट के पार

27 मई को दोपहर 1 बजे 28,488 मेगावाट और 2 बजे 28,790 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की गई है. यह आंकड़े इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर और प्रतिबद्ध है. फिलहाल विभाग की टीमें दिन-रात फील्ड में रहकर बिजली व्यवस्था को सामान्य बनाने में जुटी हुई हैं. इससे साफ है कि योगी सरकार सिर्फ दावे नहीं कर रही, बल्कि जमीन पर तेज गति से काम भी कर रही है.

UP Electricity Crisis Live: 27 मई को बिजली की डिमांड पहुंचीं 29 हजार के पार

प्रदेश में लगातार बिजली आपूर्ति हो रही है. 26 मई की रात 7:52 बजे 28,125 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति की गई थी. जबकि रात 10 बजे 27,515 मेगावाट और 12 बजे 26,984 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति की गई थी. इसी क्रम में 26/27 मई की रात 1 बजे 28,043 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की गई. जबकि रात 2:37 बजे सबसे अधिक 30,337 मेगावाट की विद्युत आपूर्ति की गई है. 27 मई की सुबह 5 बजे 29,321 मेगावाट, सुबह 7 बजे 24,738 मेगावाट, सुबह 10 बजे 26,604 मेगावाट और 12 बजे 28,048 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की गई.

Akhilesh Yadav On Electricity Crisis Live: भाजपा में अब करंट नहीं रहा- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी. शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है. ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं. अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी. क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं. भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा!

Varanasi Electricity Crisis Live: वाराणसी में बार-बार कट रही है लाइट

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे बिजली निगम की तैयारियों के पोल खुलने लगी हैं. मार्च से मई तक शटडाउन लेकर मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर मरम्मत और तार बदलने के दावे किए गए. लेकिन तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचते ही पूरी व्यवस्था चरमरा गई है. पिछले पांच दिनों में 20 से अधिक ट्रांसफार्मर जल चुके हैं. शहर से गांव तक ट्रिंपिंग और कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *