Live: लखनऊ से जेवर के लिए फ्लाइट ने भरी उड़ान, थोड़ी देर में होगी लैंड
Last Updated:
Noida International Airport News Live: जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के यात्रियों को खूब फायदा होगा. अभी एयरपोर्ट का पहला फेज पूरा हुआ है. एक …और पढ़ें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज से फ्लाइट शुरू.
Jewar International Airport News Live: नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए और लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट के लिए पहली कामर्शियल फ्लाइट आज से शुरू हो गई है. आज इंडिगो एयरलाइंस की स्पेशल फ्लाइट 6E – 2278 ने सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर उड़ान भरी. सुबह 8:05 पर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी. सुबह 7:05 पर लखनऊ से निकली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगी. इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नोएडा के कारोबारी होंगे. वहीं नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 8:30 पर लखनऊ के लिए रवाना होगी. इसमें एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे, जिसमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं. लखनऊ पहुंचकर किसान योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका अभिनंदन करेंगे. लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वाली फ्लाइट सुबह 8:35 पर यात्रियों को लेकर बेंगलुरु रवाना होगी. 1 जुलाई से यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट से और नोएडा एयरपोर्ट के लिए नियमित उड़ान मिलेंगी. इंडिगो नोएडा के लिए सीधी उड़ने लखनऊ से शुरू कर रहा है.
Jewar Airport News Live: जेवर एयरपोर्ट की क्षमता 1.2 करोड़ होगी
हवाई अड्डे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जिसमें इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ होगी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने छह मार्च 2026 को हवाई अड्डे को ‘एयरोड्रोम’ लाइसेंस जारी कर दिया था. वर्तमान चरण में एक रनवे, अत्याधुनिक टर्मिनल भवन और हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) टावर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं.
Noida International Airport News Live: नोएडा एयरपोर्ट के लिए 3300 एकड़ भूमि का हुआ अधिग्रहण
गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक है, जिसके लिए लगभग 1,334 हेक्टेयर (करीब 3,300 एकड़) भूमि का अधिग्रहण किया गया. राज्य सरकार ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कराया.
Jewar International Airport News Live: पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट को ऐतिहासिक परियोजना बताया था
हवाई अड्डे के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक परियोजना बताया था. यह परियोजना आज प्रदेश के तेजी से बदलते बुनियादी ढांचा परिदृश्य की पहचान बन चुकी है.
Jewar International Airport News Live: 1 जुलाई से नोएडा से लखनऊ के लिए उड़ेगी फ्लाइट
1 जुलाई से नोएडा से लखनऊ के लिए 6E 7624 सुबह 5:50 पर उड़ेगी और सुबह 7:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी. वापसी में फ्लाइट नंबर 6E 7625 लखनऊ से सुबह 7:25 पर उड़ान भरकर सुबह 8:40 बजे नोएडा पहुंचेगी. वैसे ही नोएडा से फ्लाइट नंबर 6 E 7628 दोपहर 3:05 पर उड़ान भरकर शाम 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी. इसके बाद लखनऊ से फ्लाइट नंबर 6E 7629 रात 9:40 बजे उड़ान भरकर रात 10:50 पर नोएडा पहुंच जाएगी. नोएडा से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट का किराया 3394 रुपये जबकि लखनऊ से नोएडा के लिए 4021 रुपए चल रहा है. लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमान का किराया भी करीब इतना ही रहता है. इंडिगो की ये विमान सेवा सातों दिन चलेगी. लखनऊ से नोएडा जाने वाले यात्रियों को अभी तक दिल्ली जाना पड़ता था. दिल्ली एयरपोर्ट से मेट्रो या निजी साधनों से नोएडा पहुंचना पड़ता था. सीधी उड़ान से समय और पैसों की बचत होगी.