LIVE: संभल जामा मस्जिद केस की आज SC में सुनवाई, कानपुर किडनी केस में खुलासा
Last Updated:
UP Top News: उत्तर प्रदेश की हर बड़ी और जरूरी खबर जानने के लिए जुड़े रहिए इस लाइव अपडेट के साथ. यहां आपको राजनीति, अपराध, प्रशासन और समाज से जुड़ी हर अहम जानकारी एक ही जगह, लगातार और सबसे पहले मिलेगी.
यूपी लाइव न्यूज अपडेट्स जानें…
UP News Live In Hindi: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध और हर जिले से जुड़ी ताज़ा खबरों पर नज़र रखना चाहते हैं, तो न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें. यहां आपको प्रदेश के कोने-कोने से हर छोटी-बड़ी खबर, ब्रेकिंग अपडेट्स, राजनीतिक हलचल और आपराधिक घटनाओं की सटीक और तेज जानकारी लगातार मिलती रहेगी. हर पल बदलती खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे साथ बने रहें और जानें यूपी की हर अहम हलचल सबसे पहले…
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, शातिर गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुठभेड़ में एक शातिर गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसे भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगी. घायल तस्कर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
संभल केस में आज बड़ा दिन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, स्टे के चलते रुकी थी कार्रवाई
संभल के चर्चित हरिमंदिर-जामा मस्जिद विवाद को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले पर स्टे लगा दिया था. इसी स्टे के कारण जिला अदालत में सुनवाई लगातार टलती रही है. स्टे आदेश का असर यह भी रहा कि इस साल ईद से पहले विवादित स्थल की पुताई और सजावट नहीं हो सकी. अब सभी पक्षों की नजर सुप्रीम कोर्ट की आज की सुनवाई पर टिकी है, जिससे आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है.
किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट, 25 हजार का इनामी डॉक्टर अफजल गाजियाबाद में ट्रेस, मेरठ में दबिश तेज
अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी डॉक्टर अफजल की लोकेशन गाजियाबाद में मिलने की सूचना है. वहीं किडनी दलाल नवीन पांडे के मेरठ में होने की खबर के बाद स्पेशल ऑपरेशन टीम को गाजियाबाद और मेरठ के लिए रवाना कर दिया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. इसी क्रम में उनके रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गई है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जल्द ही दोनों आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें