Lucknow Airport : फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, देश का पहला हवाई अड्डा बना, मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं
Last Updated:
Lucknow Airport News. लखनऊ एयरपोर्ट पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन की शुरुआत न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल उद्घाटन के साथ ही यहां आधुनिक सुविधाओं का नया अध्याय ज…और पढ़ें
देश का पहला हवाई अड्डा बना लखनऊ
किन्हें मिलेगी सुविधा और कैसे होगी प्रक्रिया
यह सुविधा विशेष रूप से भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओसीआई कार्डधारकों के लिए शुरू की गई है. उन्हें अब ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा. इसके बाद वे फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन का लाभ उठा पाएंगे. इस नई व्यवस्था से इमिग्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी और यात्रियों को भीड़भाड़ में खड़े रहने से राहत मिलेगी. एफटीआई-टीटीपी सुविधा के तहत यात्री ऑनलाइन आवेदन करेंगे. सत्यापन के बाद उन्हें अनुमति मिल जाएगी और एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फास्ट ट्रैक काउंटर पर उनका इमिग्रेशन बेहद तेजी से हो सकेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते हैं और समय की कमी से जूझते रहते हैं. लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बनाए गए इन काउंटरों से यात्रियों को त्वरित निकासी की सुविधा मिलेगी. इससे न सिर्फ उनका समय बचेगा बल्कि हवाई अड्डे पर होने वाली भीड़ भी काफी कम हो जाएगी. नई व्यवस्था से एयरपोर्ट का संचालन और अधिक कुशल और व्यवस्थित होगा.