Lucknow Airport : फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, देश का पहला हवाई अड्डा बना,  मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं

0
Lucknow Airport : फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, देश का पहला हवाई अड्डा बना,  मिलेंगी यह आधुनिक सुविधाएं


Last Updated:

Lucknow Airport News.  लखनऊ एयरपोर्ट पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन की शुरुआत न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. गृह मंत्री अमित शाह के वर्चुअल उद्घाटन के साथ ही यहां आधुनिक सुविधाओं का नया अध्याय ज…और पढ़ें

इमिग्रेशन प्रक्रिया का वर्चुवल माध्‍यम से शुभारंभ करते हुए
लखनऊ/नितिका दीक्षित. उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट ने 11 सितंबर से यात्रियों के लिए एक नई और अत्याधुनिक सुविधा शुरू की है. अब यहां आने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक और ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को इमिग्रेशन प्रक्रिया में लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़ेगा. गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल माध्यम से इस सुविधा का शुभारंभ किया. इसके साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बन गया है, जहां फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन (एफटीआई-टीटीपी) सेवा उपलब्ध है. यह पहल न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए समय की बचत भी करेगी.

देश का पहला हवाई अड्डा बना लखनऊ

फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सेवा की शुरुआत से लखनऊ एयरपोर्ट ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है. इस सुविधा को टर्मिनल-3 पर यात्रियों के लिए खोला गया है. अब तक यात्रियों को इमिग्रेशन प्रक्रिया में लंबा समय लग जाता था, जिससे भीड़ और असुविधा की स्थिति बनती थी. लेकिन अब यह प्रक्रिया सुगम और तेज हो जाएगी.

किन्हें मिलेगी सुविधा और कैसे होगी प्रक्रिया

यह सुविधा विशेष रूप से भारतीय पासपोर्ट धारकों और ओसीआई कार्डधारकों के लिए शुरू की गई है. उन्हें अब ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा. इसके बाद वे फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन का लाभ उठा पाएंगे. इस नई व्यवस्था से इमिग्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी और यात्रियों को भीड़भाड़ में खड़े रहने से राहत मिलेगी.  एफटीआई-टीटीपी सुविधा के तहत यात्री ऑनलाइन आवेदन करेंगे. सत्यापन के बाद उन्हें अनुमति मिल जाएगी और एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फास्ट ट्रैक काउंटर पर उनका इमिग्रेशन बेहद तेजी से हो सकेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करते हैं और समय की कमी से जूझते रहते हैं. लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बनाए गए इन काउंटरों से यात्रियों को त्वरित निकासी की सुविधा मिलेगी. इससे न सिर्फ उनका समय बचेगा बल्कि हवाई अड्डे पर होने वाली भीड़ भी काफी कम हो जाएगी. नई व्यवस्था से एयरपोर्ट का संचालन और अधिक कुशल और व्यवस्थित होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन सुविधा शुरू, देश का पहला हवाई अड्डा बना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *