MA पास किसान की इस खेती ने बदल दी तकदीर! कम लागत में हो रही लाखों की कमाई, बंपर है डिमांड

0
MA पास किसान की इस खेती ने बदल दी तकदीर! कम लागत में हो रही लाखों की कमाई, बंपर है डिमांड


Last Updated:

Agriculture News: गोंडा के किसान राजेश पांडेय नींबू और परवल की सहफसली खेती कर लाखों कमा रहे हैं. कुंभकाट वैरायटी के नींबू और परवल की डिमांड मार्केट में हमेशा रहती है. जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा रहा है.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के किसान नींबू के साथ परवल की खेती कर रहे हैं. जिससे उन्हें लाखों की कमाई हो रही है. उन्होंने बताया कि लगभग आधे एकड़ में नींबू के साथ परवल की खेती कर रहे हैं. परवल लता वाली फसल है, जो ऊपर चला जाता है और नींबू नीचे वाला पौधा होता है. इसीलिए दोनों फसल की खेती एक साथ की जा सकती है. इस खेती को सहफसली खेती भी कहा जाता है. इस खेती में कम जमीन पर अधिक लाभ होता है.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान राजेश पांडेय बताते हैं कि उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की. उसके बाद उन्होंने खेती किसानी शुरू की.  वह इस समय लगभग आधे एकड़ में नींबू के साथ परवल की खेती करके सालाना लाखों का इनकम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि लगभग 1 साल पहले नींबू का पौधा लगाया गया था. अब नींबू फल देने लगा है, क्योंकि नींबू लगभग 1 साल बाद फल देना शुरू कर देता है.

कौन से वैरायटी का है नींबू

राजेश पांडेय बताते हैं कि कुंभकाट वैरायटी  के नींबू में पैदावार अधिक होता है. नींबू की डिमांड मार्केट में हमेशा बनी रहती है. इसीलिए हम नींबू की खेती कर रहे हैं और नींबू के साथ परवल की भी खेती कर रहे हैं. क्योंकि परवल की भी डिमांड हमेशा मार्केट में बनी रहती है. उन्होंने बताया कि हर साल परवल से लगभग 2 से 3 लाख रुपए का इनकम हो रही  है. उन्होंने बताया कि परवल एक बेल वाली फसल होती है, जो ऊपर की ओर चढ़ती है, जबकि नींबू का पौधा नीचे रहता है. इस वजह से दोनों फसलें एक-दूसरे की जगह नहीं लेती और एक साथ अच्छी पैदावार देती हैं. इससे न केवल जमीन का बेहतर उपयोग होता है, बल्कि लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है.

राजेश पांडेय की इस तकनीक से प्रेरित होकर आसपास के किसान भी इस तरीके को अपनाने लगे हैं. उनका मानना है कि यदि वैज्ञानिक तरीके से और थोड़ी समझदारी से खेती की जाए तो कम जमीन में भी बड़ा फायदा लिया जा सकता है.

homeagriculture

MA पास किसान की इस खेती ने बदल दी तकदीर! कम लागत में हो रही लाखों की कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *