NEET की छात्रा से गैंगरेप करने वालों क्या हश्र? कहां हैं तीनों दरिंदे?

0
NEET की छात्रा से गैंगरेप करने वालों क्या हश्र? कहां हैं तीनों दरिंदे?


Last Updated:

NEET Student Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित देवांगना घाटी में एक छात्रा के साथ हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसओजी और बहिलपुरवा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 50-50 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. भरतकूप क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी है, जबकि इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है.

Zoom

नीट की तैयारी करने वाली छात्रा से दरिंदगी करने वाले तीनोों आरोपी सलाखों के पीछे.

चित्रकूट: चित्रकूट के बहुचर्चित देवांगना घाटी छात्रा गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना बहिलपुरवा की पुलिस टीम ने भरतकूप इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद इन दरिंदों को दबोचा है. इस दौरान मुख्य आरोपी को गोली लगी है. इन सभी आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर भरतकूप के मड़फा पहाड़ हुडा रोड पर पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. क्रॉस फायरिंग के दौरान मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

पुलिस को अब तक क्या-क्या मिला?

  • 2 अवैध तमंचे (315 बोर)
  • 3 जिंदा कारतूस और 3 खोखे (315 बोर)
  • वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल

दो अन्य आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

जितेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीमें लगातार अन्य वांटेड की तलाश में जुटी हुई थीं. 26 जुलाई 2026 को पुलिस ने दो फरार आरोपियों को मछरिहा तिराहा सड़क से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • जितेन्द्र उर्फ भोले: कल्ला गांव का रहने वाला.
  • विवेक कुमार पटेल (सोनू): रैपुरवा माफी का रहने वाला है.
  • प्रवीण पटेल: मानपुर का रहने वाला है. वर्तमान में कल्ला, शिवरामपुर में रहता है.

पूछताछ में उगला घटना का सच

गिरफ्तारी के बाद विवेक और प्रवीण ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को देवांगना घाटी में एक लड़का और लड़की घूमने आए थे. तभी तीनों (जितेंद्र, विवेक और प्रवीण) ने मिलकर लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. वारदात को अंजाम देने के बाद वे बुरी तरह घबरा गए थे और रात के अंधेरे में जितेंद्र की मोटरसाइकिल से शिवरामपुर आकर छिप गए थे. इस पूरी घटना के सफल अनावरण में एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी और बहिलपुरवा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीमों ने अहम भूमिका निभाई.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *