NEET पेपर लीक को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवादित बयान, हुआ वायरल
Last Updated:
Vrindawan News: यूपी के वृंदावन में अपनी कथाओं से लोगों को जागरूक करने वाले प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने NEET पेपर लीक को लेकर ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है. आइए उनके इस विवादित बयान के बारे में आपको बताते हैं.
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का विवादित बयान
वृंदावन: वृन्दावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अक्सर अपने हाजिर जवाबी और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने NEET पेपर लीक मामले को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है और उनके इस बयान को विवादित बयान बताया जा रहा है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह विवादित बयान तीन दिन पुराना है, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है. अपनी एक कथा के दौरान श्रद्धालु के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को देश का बड़ा घोटाला करार दिया.
भक्त ने पूछा था सवाल
इस विवादित बयान के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि एक भक्त ने स्वामी अनिरुद्धाचार्य से सवाल किया था कि नीट परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. इसके कारण लाखों युवा परेशान हैं और कुछ तो सुसाइड कर चुके हैं. जिन लोगों ने इतनी मेहनत की है और इतना पैसा खर्च किया है और अब उनकी परीक्षा भी रद्द कर दी गई है. इस मामले पर सरकार क्यों नहीं सोच रही है. उन्होंने कहा कि इन नौजवानों के साथ में ऐसा होना चाहिए. सरकार को इस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए. स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने इसी सवाल का जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.
मेहनत और लाखों रुपये खर्च करते हैं युवा
स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है, ताकि युवा पढ़-लिखकर नौकरी न मांगे और छोटी सरकारी सहायता राशियों पर ही निर्भर रहे. उन्होंने चिंता जताई कि छात्र सालों की मेहनत और लाखों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन पेपर लीक होने से उनका भविष्य बर्बाद हो जाता है. उन्होंने तंज कसा कि दोबारा परीक्षा होने तक कई अभ्यर्थियों की उम्र और अवसर दोनों निकल जाते हैं. सरकार तो चाहती है कि आप उनसे महीने का 1000-5000 रुपये यूं ही लेते रहो और पढ़ो मत.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.