NEET UG Result 2025: आज या कल, कब आएगा नीट यूजी रिजल्ट? सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाह रहा है लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली (NEET UG Result 2025 LIVE). नीट यूजी परीक्षा 04 मई 2025 को हुई थी. नीट यूजी में शामिल हुए 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार नीट यूजी रिजल्ट 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. नीट यूजी रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. नीट का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट है. देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BUMS और बीएचएमएस जैसे यूजी मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पास करना जरूरी है.
नीट यूजी परीक्षा देश के 5453 केंद्रों और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी. इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लगभग 22.7 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के नीट यूजी शेड्यूल के अनुसार, 14 जून 2025 तक नीट यूजी रिजल्ट जारी होने की संभावना है. नीट यूजी रिजल्ट 2025 से पहले नीट यूजी फाइनल आंसर की (NEET UG Final Answer Key 2025) रिलीज की जाएगी. नीट कैंडिडेट्स को इस पर आपत्ति दर्ज करवाने का मौका नहीं दिया जाएगा.
NEET UG Result 2025 LIVE: कट-ऑफ और काउंसलिंग
नीट यूजी रिजल्ट 2025 लाइव: नीट 2025 की कट-ऑफ सामान्य श्रेणी के लिए 50वें पर्सेंटाइल और OBC/SC/ST के लिए 40वें पर्सेंटाइल पर आधारित होगी. 2024 में सामान्य श्रेणी के लिए कट-ऑफ 720-162 थी. इस साल उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने और परीक्षा आसान होने से कटऑफ ज्यादा हो सकती है. रिजल्ट घोषित होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगी, जबकि 85% राज्य कोटा सीटों के लिए राज्य-स्तरीय काउंसलिंग होगी.
NEET UG Result 2025 LIVE: नीट यूजी रिजल्ट कैसे चेक करें?
नीट यूजी रिजल्ट 2025 लाइव: नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1- नीट यूजी सरकारी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें.
2- होमपेज पर ‘NEET UG 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें.
3- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसी डिटेल्स एंटर करें.
4- इतना करते ही नीट यूजी रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
नीट यूजी स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, कुल अंक, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कट-ऑफ अंक जैसी डिटेल्स मिलेंगी.
NEET UG Result 2025 LIVE: नीट यूजी रिजल्ट से पहले समझें एनालिसिस
नीट यूजी रिजल्ट 2025 लाइव: इस साल का नीट यूजी पेपर पिछले सालों की तुलना में अधिक कठिन बताया जा रहा है. खास तौर पर फिजिक्स और केमिस्ट्री के खंडों को समय लेने वाला और कॉन्सेप्ट बेस्ड बताया गया. इससे कटऑफ पर असर पड़ने की आशंका है.
NEET UG Result 2025 LIVE: हाईकोर्ट ने नहीं रोका नीट रिजल्ट
नीट यूजी रिजल्ट 2025 लाइव: मद्रास हाई कोर्ट ने चेन्नई के अवादी केंद्र के 13 उम्मीदवारों के लिए परिणाम पर रोक लगाने का आदेश दिया था. दरअसल, परीक्षा के दौरान बिजली जाने और तूफान के कारण स्टूडेंट्स को परेशानी हुई थी. हालांकि, 6 जून 2025 को मद्रास हाई कोर्ट ने इस रोक को हटा दिया और री-एग्जाम की मांग को भी खारिज कर दिया. इसके अलावा, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इंदौर के 11 केंद्रों के 75 प्रभावित उम्मीदवारों के परिणाम को रोकने का आदेश दिया है. लेकिन बाकी उम्मीदवारों का परिणाम 14 जून तक घोषित होने की संभावना है. अगली सुनवाई 26 जून 2025 के बाद होगी.
NEET UG Result 2025 LIVE: नीट यूजी फाइनल आंसर की कब आएगी?
नीट यूजी रिजल्ट 2025 LIVE: एनटीए ने 3 जून 2025 को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. इसके साथ ही OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी रिलीज किए थे. उम्मीदवारों को 5 जून 2025 तक हर प्रश्न के लिए 200 रुपये के गैर-वापसी योग्य शुल्क के साथ उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर दिया गया था. नीट यूजी फाइनल आंसर की 2025 सरकारी रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी.
NEET UG Result 2025 Date: नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा?
NEET UG Result 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट यूजी 2025 का परिणाम 14 जून 2025 तक घोषित किया जाएगा. नीट यूजी रिजल्ट 2025 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं. नीट यूजी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन जैसी डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा. नीट यूजी परिणाम के साथ NTA फाइनल आंसर की, कट-ऑफ अंक, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा.