Noida News: नोएडा में 400 डॉक्टर्स को किस गलती की मिली सजा? जो स्वास्थ्य विभाग ने लगा दी प्रैक्टिस पर रोक

0
Noida News: नोएडा में 400 डॉक्टर्स को किस गलती की मिली सजा? जो स्वास्थ्य विभाग ने लगा दी प्रैक्टिस पर रोक


Last Updated:

Noida Latest News: यूपी के नोएडा में देश के दूसरे राज्यों से आए 400 डॉक्टर्स की प्रैक्टिस पर स्वास्थ्य विभाग ने रोक लगा दी है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

गौतमबुद्ध नगर में 400 डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर रोक.
नोएडा. गौतमबुद्ध नगर में स्वास्थ्य विभाग ने अब 400 से ज्यादा डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर रोक लगा दी है. ये वो डॉक्टर हैं जो दूसरे राज्यों से रजिस्टर्ड हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल (UPMC) में अपना पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं. इसके बावजूद ये बिना यूपी मेडिकल काउंसिल के अनुमति के जिले में इलाज कर रहे थे, जो नियमों के खिलाफ है.

स्वास्थ्य विभाग ने पहले भी कई बार इन डॉक्टरों और अस्पतालों को नोटिस जारी कर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी ये डॉक्टर अपनी प्रैक्टिस पर कोई रोक नहीं लगवा पाए. अब विभाग ने सख्ती दिखाते हुए इन डॉक्टरों को इलाज करने से रोक दिया है और जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन सोनी ने बताया कि यूपी मेडिकल काउंसिल के बिना इलाज करना अपराध है और इसकी विभाग सख्ती से निगरानी कर रहा है.

गौतमबुद्ध नगर में कुल 2,000 से ज्यादा डॉक्टर हैं, जिनमें लगभग 400 डॉक्टर दूसरे राज्यों में पंजीकृत हैं. इन्हें अब यूपी मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन कराना होगा या फिर प्रैक्टिस बंद करनी होगी. दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 90 नई आशा वर्कर भी नियुक्त करने जा रहा है.

अब जिले में कुल 680 आशा वर्कर काम करेंगी, जिनमें से 50 दादरी, 25 दनकौर, 9 बिसरख और 6 जेवर में तैनात होंगी. आशा वर्कर टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों के पोषण जैसे जरूरी काम करती हैं. इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत होंगी और लोगों को बेहतर इलाज मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नियमों का पालन और सेवा दोनों पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

नोएडा में 400 डॉक्टर्स की प्रैक्टिस पर लगी रोक, स्वास्थ्य विभाग ने लिया फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *