Papaya cultivation: ऐसे करें पपीते की खेती, कम समय में हो जाएंगे मालामाल, जानिए आसान विधि

0
Papaya cultivation: ऐसे करें पपीते की खेती, कम समय में हो जाएंगे मालामाल, जानिए आसान विधि


Last Updated:

Barabanki News: बाराबंकी जिले के बडेल गांव के युवा किसान आकाश ने दो साल पहले पपीते की खेती की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है. आज वे करीब दो बीघे में पपीते की खेती कर रहे है. इसकी खेती से किसान …और पढ़ें

पपीता एक ऐसा फल है जो पूरे साल बाजार में उपलब्ध रहता है और इसकी मांग हमेशा बनी रहती है. इसकी खेती से किसान अन्य फसलों की तुलना में अधिक मुनाफा कमा सकते है. पपीते की खेती की एक प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें निवेश कम होता है. किसान एक ही फसल से लाखों रुपए की आमदनी प्राप्त कर सकते है.

यह फसल अन्य फलों के साथ-साथ उगाई जा सकती है, जिससे किसानों की आय में विविधता आती है. बाजार में पपीते के अच्छे दाम मिलते है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है. इसकी खेती से किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते है.

बाराबंकी जिले के बडेल गांव के युवा किसान आकाश ने दो साल पहले पपीते की खेती की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है. आज वे करीब दो बीघे में पपीते की खेती कर रहे है और इस खेती से उन्हें लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए का मुनाफा हो रहा है.

पपीते की खेती कर रहे किसान आकाश कुमार ने बताया कि वे ज्यादातर सब्जियों की खेती करते थे, लेकिन पिछले दो साल से पपीते की खेती कर रहे है. इस खेती से उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है. आज उनके पास दो बीघे में पपीता लगा हुआ है, जो अच्छी दरों पर बिक रहा है.

एक बीघे में खेती की लागत 15 से 20 हजार रुपये आती है, जबकि मुनाफा करीब डेढ़ से दो लाख रुपए तक हो जाता है. इसका कारण यह है कि उनका पपीता अन्य पपीते की तुलना में काफी बड़ा और मीठा होता है, जिससे इसकी बाजार में ज्यादा मांग है. एक बीघे में लगभग 220 पौधे लगाए जाते है और एक पेड़ में फल करीब 40 से 50 किलो तक आता है.

पपीते की खेती करना काफी आसान है. सबसे पहले पपीते के बीज की नर्सरी तैयार की जाती है, फिर खेत की दो बार गहरी जुताई कर खेत को समतल किया जाता है और गड्ढे की खुदाई की जाती है. इसके बाद गड्ढे में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाकर गड्ढे को भर दिया जाता है और पपीते के पौधे का रोपण किया जाता है. एक पौधे की दूरी दूसरे पौधे से लगभग 3 से 4 फीट की होनी चाहिए, जिससे पेड़ की ग्रोथ अच्छी होती है और फसल की पैदावार भी ज्यादा होती है. पौधा लगाने के महज 4 से 5 महीने बाद फसल निकालना शुरू हो जाती है.

homeagriculture

ऐसे करें पपीते की खेती, कम समय में हो जाएंगे मालामाल, जानिए आसान विधि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *