PM मोदी ने बंगाल को घोर अत्याचार से… वृंदावन के संत ने भाजपा की जीत को बताया नया युग
Last Updated:
Vrindavan Saint on West Bengal Election Result: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही बंगाल में इस बार कमल खिला है. भाजपा की जीत को लेकर यूपी में भी जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच, वृंदावन के सद्गुरु संत ऋतेश्वर महाराज ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने बंगाल के लोगों के लिए नए युग की शुरुआत होने की बात कही.
वृंदावन के संत ऋतेश्वर महाराज.
वृंदावन: आज पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ रहे हैं. काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई हैं कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने वाली है. बंगाल में अबकी बार भाजपा की सरकार बन जाएगी. रुझानों में बंगाल में भाजपा की जीत से खुश वृंदावन के प्रमुख संत ऋतेश्वर महाराज ने इसे एक नए युग की शुरुआत ही बता दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विश्वास, गृह मंत्री अमित शाह की सरदार बल्लभ भाई पटेल की तरह कुशल रणनीति ने आज बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोक लिया. वहीं सीएम योगी की भी तारीफ की.
वृंदावन के संत ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि बंगाल की जनता को आज घोर अत्याचार और दर्दनाक जीवन से मुक्ति मिली है और वो इस मुक्ति के लिए दीपावली मना रहे होंगे. पूरा देश भी मना रहा होगा. याद करिए वहां की बेटियों के साथ हुए बलात्कार को… ऐसी असंख्य घटनाएं जो आत्मा को तार तार कर देती हैं… आज कलंक मिटा है. जीवन जीता है.
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज बंगाल का हर शख्स दशहरा मना रहा होगा. भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष के बाद लंका की असुर शक्तियों को परास्त करके वहां पर धर्म राज्य की स्थापना की थी, लेकिन यहां तो 47 साल बाद हुआ है. अभी तो पिछले 20 वर्षों से जो कुशासन वहां चल रहा था, उसको समाप्त करके बंगाल की जनता के दर्द को पहचानते हुए एक दल खड़ी होती है.
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के विश्वास, गृह मंत्री अमित शाह की सरदार बल्लभ भाई पटेल की तरह कुशल रणनीति ने आज बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोक लिया. आप आगे बढ़िए सनातनी आपके साथ खड़ी हैं. पीएम मोदी और सरकार की मंशा पर शक मत करिए… ये लोग आपके लिए ही खड़े हैं.
संत ने कहा कि हिंदुओं की एकता की जीत हुई है. सीएम योगी के मूल मंत्र बटोगे तो कटोगे ने बंगाल के हिंदुओं को एक साथ ला दिया, जिसकी वजह से आजादी के बाद आज भाजपा को जीत हासिल हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं को इस बात को पहचानना चाहिए कि अगर हम बटेंगे तो हम बचेंगे नहीं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें