Prayagraj News: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ने मचाया तांडव, 7 घायल

0
Prayagraj News: प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ने मचाया तांडव, 7 घायल


Last Updated:

Prayagraj News: प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और राहगीरों समेत 7 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को एसआरएन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने मचाया तांडव. Photo-AI
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बाइक सवार और राहगीरों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए. वहीं, इस हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

यह हादसा पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास रविवार शाम लगभग 4 बजे हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में एक बाइक सवार और राहगीरों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को एसआरएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. एसीपी कौंधियारा विवेक यादव के अनुसार, तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

घायलों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कार चालक की पहचान अनुराग शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे कार समेत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ कर रही है. विवेक यादव ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और सभी घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार ने मचाया तांडव, 7 घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *