QR कोड मामले में योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, याचिका खारिज
Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को क्यूआर कोड के फैसले के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं मिली है.
लखनऊः कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों और ढाबा संचालकों को क्यूआर कोड लगाने के आदेश के खिलाफ दायर की गई याचिका में योगी सरकार को बड़ी राहत मिली है. कांवड़ यात्रा के दौरान राज्य सरकार के QR कोड से जुड़े मामले में लिया गया फैसला बरकरार रहेगा. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई की गई, जिसमें याचिकाकर्ता को कोई राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में कहा, ‘हमें बताया गया है कि आज यात्रा का अंतिम दिन है. बहरहाल, निकट भविष्य में इसके समाप्त होने की संभावना है. इसलिए इस समय हम केवल यह आदेश पारित करेंगे कि सभी संबंधित होटल मालिक वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने के आदेश का पालन करें. हम स्पष्ट करते हैं कि हम अन्य विवादित मुद्दों पर विचार नहीं कर रहे हैं. आवेदन समाप्त किया जाता है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें