Raebareli News: हद है…! रात के अंधेरे में नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने का था प्लान, ट्रैक पर रख दिया था स्लीपर, फिर…
Last Updated:
UP News: रायबरेली से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां एक ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई. हालांकि, शुक्र रहा कि हादसा टल गया.
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मंगलवार को प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गई थी. हालांकि, शुक्र रहा कि हादसा होने से बच गया. घटना ऊंचाहार के अरखा और प्रतापगढ़ के परियावां स्टेशन के बीच हुई. अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने के इरादे से रेल ट्रैक पर स्लीपर रख दिया. जैसे ही ट्रेन का इंजन वहां पहुंचा, वह स्लीपर से टकरा गया और तेज आवाज के साथ स्लीपर टूट गया.
लोको पायलट ने दिखाई सतर्कता
इंजन के टकराते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. समय रहते ट्रेन रुकने से बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन करीब बीस मिनट तक वहीं खड़ी रही और लोको पायलट ने तुरंत घटना की सूचना ऊंचाहार स्टेशन कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही ऊंचाहार जीआरपी, आरपीएफ और प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का मुआयना किया. प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि ट्रैक पर स्लीपर जानबूझकर रखा गया था. जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को ऊंचाहार स्टेशन लाया गया, जहां इंजन की तकनीकी जांच की गई.

बड़ी साजिश की आशंका
रेलवे और पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस घटना के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है. अगर लोको पायलट समय रहते सतर्कता न दिखाते, तो ट्रेन पलट सकती थी और सैकड़ों यात्री इसकी चपेट में आ सकते थे. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेकर आसपास के इलाके में छानबीन कर रही हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।