Raksha Bandhan: इस बार पूरे दिन बांध सकेंगी राखी, जानें 3 सबसे शुभ मुहूर्त

0
Raksha Bandhan: इस बार पूरे दिन बांध सकेंगी राखी, जानें 3 सबसे शुभ मुहूर्त


Last Updated:

Raksha Bandhan 2026: इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. काशी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी. शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग भी बन रहा है. जानें राखी बांधने के तीन शुभ मुहूर्त और किस समय रक्षासूत्र बांधने से बचना चाहिए.

Top Deals Inside

वाराणसी: रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्यार का पवित्र महापर्व होता है. इस महापर्व पर बहने अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधती है. सावन पूर्णिमा तिथि के दिन हर साल यह महापर्व मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन पर 70 साल बाद ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा है जो भाई बहन के पवित्र रिश्ते की डोर को और मजबूत करेगा.

काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि इस साल 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का महापर्व मनाया जाएगा. बीते कई सालों से रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहता है जिसके कारण रक्षासूत्र बांधने के लिए बहनों को कम वक्त मिलता है, लेकिन सालों बाद ऐसा मौका है जब पूरे दिन रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांध सकेंगी.

सूर्योदय से पहले भद्रा समाप्त

वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस बार भद्रा 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो रहा है. इस दिन शतभिषा नक्षत्र, अतिगंड योग का संयोग भी है. वहीं चंद्रमा भी शनि की राशि कुंभ में संचरण कर रहा है, जो इस दिन को और भी खास बना रहा है.

3 शुभ मुहूर्त

स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वैसे तो 28 अगस्त को पूरे दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं, लेकिन 28 अगस्त को 3 मुहूर्त सबसे सर्वश्रेष्ठ है. इस दिन सुबह 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 9 बजकर 45 मिनट का समय सबसे शुभ मुहूर्त है.

ये मुहूर्त भी बेस्ट

इसके अलावा, आप दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट के बीच भी भाइयों के कलाई पर राखी बांध सकते हैं. वहीं शाम 7 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट का समय भी सबसे शुभ मुहूर्त है. इस तीनों सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में राखी बांध बहने अपने भाइयों के किस्मत में चार चांद भी लगा सकती हैं.

इस समय में न बांधे राखी

इस दिन सुबह 10 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट के बीच आप अपने भाइयों के कलाई पर भूलकर भी रक्षासूत्र न बांधे. यह समय राहुकाल का समय है. शास्त्रों में राहुकाल समय को शुभ काम से लिए अच्छा नहीं माना गया है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *