Ratna Singh Death Case: ‘हमारी बेटी ने वीडियो बनाया…’ सीएम योगी से मिले मृतका के पिता
Last Updated:
राजधानी लखनऊ में चर्चित सैलून मैनेजर रत्ना सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और बिल्डर शरद सिंह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया. शनिवार को प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के ऑफिस पहुंची, जहां अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया. मामले में फरार चल रहे आरोपी शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है.
रल्ना सिंह केस का आरोपी
लखनऊः सैलून मैनेजर रत्ना सिंह आत्महत्या के मामले में रत्ना के पिता सुरेंद्र सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि शरद सिंह, पल्लवी जोशी एवं उसका परिवार तथा मंगल यादव, प्रशांत शर्मा और वैशाली वैशाली मेरी बेटी के आत्महत्या के जिम्मेदार हैं. ये लोग मेरी बेटी को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते थे, जिसकी वजह से रत्ना ने ये कदम उठाया है. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी बेटी ने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने से पहले ये वीडियो बनाया था. वहीं कार्रवाई ना होने से वह मुख्यमंंत्री से मिले, जिसके बाद उन्होंने हमें भरोसा दिलाए कि आपको पूरा न्याय मिलेगा. आज 16 तारीख हो गया आरोपी फरार हैं. हमें न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है देखिये आगे क्या होता है.
25 हजार का आरोपियों पर इनाम
राजधानी लखनऊ में चर्चित सैलून मैनेजर रत्ना सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और बिल्डर शरद सिंह के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया. शनिवार को प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के ऑफिस पहुंची, जहां अवैध हिस्से को ध्वस्त किया गया. मामले में फरार चल रहे आरोपी शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी सिंह, वैशाली और प्रशांत शर्मा पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है.
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बिल्डर के निर्माणाधीन अपार्टमेंट और ऑफिस को सील करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा है.
आरोपियों को दबिश दे रही पुलिस
पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. बाराबंकी, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में छापेमारी की जा रही है. इस मामले में आरोपी मंगलनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी शरद सिंह से जुड़े विरासत होटल, सैलून और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी सील कर दिया था. पुलिस ने आरोपी के तीन चार पहिया वाहनों को केस प्रॉपर्टी बनाते हुए सीज कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की संपत्तियों और कारोबार से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.
11 मई को गोरखपुर की रहने वाली रत्ना सिंह ने की थी आत्महत्या
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली रत्ना सिंह ने 11 मई को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर बिल्डर शरद सिंह, उसकी पत्नी पल्लवी, मंगलनाथ यादव, वैशाली और प्रशांत शर्मा समेत कई लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था. रत्ना के पिता की तहरीर पर Gomti Nagar Extension Police Station में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है. एफआईआर में रत्ना के शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें