RCB गेंदबाज यश दयाल पर गंभीर आरोप! महिला बोली- प्यार के नाम पर किया शोषण

0
RCB गेंदबाज यश दयाल पर गंभीर आरोप! महिला बोली- प्यार के नाम पर किया शोषण


Last Updated:

Yash Dayal: गाजियाबाद की एक महिला ने क्रिकेटर यश दयाल पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है. महिला ने IGRS पोर्टल और महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की है. यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया…और पढ़ें

RCB गेंदबाज यश दयाल

हाइलाइट्स

  • RCB खिलाड़ी यश दयाल पर एक महिला ने मानसिक, शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है.
  • महिला ने IGRS पोर्टल और महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की है.
  • यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाज यश दयाल पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने क्रिकेटर पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जानकारी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक भी पहुंच गई है.

पीड़िता ने बताया कि वह यश दयाल के साथ पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में थी. यश दयाल ने उन्हें धोखा दिया है. इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी नुकसान पहुंचाया. महिला ने यह भी कहा कि जब उसने यश को सवालों के घेरे में लिया तो उसने गाली-गलौच और मारपीट की.

यश दयाल का कई लड़कियों से है संबंध
महिला का दावा है कि यश सिर्फ उसके साथ ही नहीं, बल्कि कई अन्य लड़कियों से भी संबंध में है. महिला ने महिला हेल्पलाइन पर कॉल करके मदद मांगी, लेकिन उसे कोई ठोस सहायता नहीं मिली. इसलिए अब वह सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है.

पीड़िता का कहना है कि यह शिकायत सिर्फ उसके लिए नहीं, बल्कि उन तमाम लड़कियों के लिए है, जो ऐसे फरेबी रिश्तों का शिकार होती हैं लेकिन आवाज नहीं उठा पातीं.

जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में अब पुलिस भी एक्टिव हो गई है. डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि IGRS पोर्टल पर एक शिकायत मिली है, जिसमें एक युवती ने क्रिकेटर यश दयाल पर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और अब यश दयाल को भी 24 घंटे के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा गया है.

जांच निष्पक्ष और कानूनी तरीके से की जाएगी: पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच निष्पक्ष और कानूनी तरीके से की जाएगी. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोप कितने गंभीर हैं और इनमें कितनी सच्चाई है.

हालांकि, अभी तक यश दयाल की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल रहा है, जिससे क्रिकेट जगत में भी हलचल मच गई है.

homeuttar-pradesh

RCB गेंदबाज यश दयाल पर गंभीर आरोप! महिला बोली- प्यार के नाम पर किया शोषण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *