Sawan Bangles: 100 रुपये में भर जाएंगी दोनों कलाइयां, इन डिजाइनों में महिलाएं फिदा
Last Updated:
Sawan Hariyali Teej Bangles Designs: सावन और हरियाली तीज की रौनक के बीच फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों से सज गई है. यहां हरी, जरी, जरकन और फिगर डिजाइन वाली चूड़ियां डिब्बों में नहीं, बल्कि गुच्छों (तोड़ों) में बेहद सस्ते दाम पर बिक रही हैं. महज 100 रुपये से शुरू होने वाले इन तोड़ों में कई दर्जन चूड़ियां मिलती हैं, जिनकी देशभर में खूब मांग है. अगर आप सावन के लिए खूबसूरत और बजट फ्रेंडली चूड़ियां खरीदना चाहती हैं, तो यह बाजार आपके लिए खास हो सकता है.
सावन का महीना शुरू होते ही हरे रंग की चूड़ियों की मांग सबसे ज्यादा बढ़ जाती है. इस बार फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट में बेहद कम कीमत पर सुंदर कांच की चूड़ियां मिल रही हैं. यहां हरे रंग के साथ कई नई डिजाइनों की चूड़ियां उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि इन्हें डिब्बों में नहीं, बल्कि गुच्छों यानी तोड़ों में बेचा जा रहा है, जिससे खरीदारी और भी किफायती हो जाती है.
फिरोजाबाद की प्रसिद्ध गली इमामबाड़ा चूड़ियों के बाजार की खास पहचान है. यहां ज्यादातर दुकानों पर चूड़ियां डिब्बों की बजाय तोड़ों में सजी नजर आती हैं. दुकानों के बाहर रंग-बिरंगे गुच्छों में रखी चूड़ियां दूर से ही लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. यही वजह है कि यहां खरीदारी करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं.
सावन और हरियाली तीज को देखते हुए जरी डिजाइन वाली कांच की चूड़ियों की बिक्री तेजी से हो रही है. इन चूड़ियों के एक तोड़े में कई दर्जन चूड़ियां होती हैं और इनकी शुरुआती कीमत करीब 100 रुपये प्रति तोड़ा है. कम कीमत और आकर्षक डिजाइन के कारण महिलाएं इन्हें खूब पसंद कर रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सावन के लिए बाजार में लाल, हरी, पीली, नीली और कई अन्य रंगों की कांच की चूड़ियां उपलब्ध हैं. हालांकि इस मौसम में हरे रंग की चूड़ियों की मांग सबसे ज्यादा रहती है. इसके अलावा सादी कांच की चूड़ियां भी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं, क्योंकि इन्हें किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से पहना जा सकता है.
हरियाली तीज और सावन के त्योहार पर जरकन वाली हरी चूड़ियां भी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं. इन पर बनी अलग-अलग डिजाइन और चमक इन्हें खास बनाती है. ये चूड़ियां भी तोड़ों में बेची जाती हैं, जिससे अच्छी संख्या में चूड़ियां कम कीमत में मिल जाती हैं. सावन के दौरान इनकी मांग काफी बढ़ जाती है.
आमतौर पर कई बाजारों में चूड़ियां डिब्बों में पैक करके सेट के रूप में बेची जाती हैं, लेकिन फिरोजाबाद में कांच की चूड़ियां तोड़ों में मिलती हैं. इसी वजह से इनकी कीमत काफी कम रहती है. देश के अलग-अलग राज्यों से व्यापारी यहां आकर इन्हें थोक भाव में खरीदते हैं और अपने शहरों में ले जाकर बेचते हैं.
हरे कांच पर गोल्डन पॉलिश वाली चूड़ियां भी इस बार बाजार में खूब पसंद की जा रही हैं. इनकी चमक और फिनिश महिलाओं को काफी आकर्षित कर रही है. इन चूड़ियों का एक तोड़ा करीब 100 रुपये में आसानी से मिल जाता है. सावन के मौसम में इनकी मांग देश के कई हिस्सों से आ रही है.
इस बार सावन और हरियाली तीज पर फिगर डिजाइन वाली कांच की चूड़ियां भी खूब बिक रही हैं. नई-नई डिजाइनों वाली ये चूड़ियां महिलाओं की कलाइयों की खूबसूरती बढ़ा रही हैं. इन्हें भी तोड़ों में बेचा जा रहा है, जिससे खरीदारी सस्ती पड़ती है. इनकी शुरुआती कीमत करीब 110 रुपये प्रति तोड़ा है, इसलिए महिलाएं इन्हें जमकर खरीद रही हैं.