Schools Closed: यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल से लेकर मुंबई तक स्कूल बंद, कल के लिए भी समझें स्टेटस

0
Schools Closed: यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल से लेकर मुंबई तक स्कूल बंद, कल के लिए भी समझें स्टेटस


Last Updated:

Schools Closed: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. मौसम की इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न राज्यों के कई जिलों में …और पढ़ें

यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल से लेकर मुंबई तक स्कूल बंद, कल का समझें स्टेटसSchools Closed: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चक्कर में स्कूल बंद हैं
नई दिल्ली (Schools Closed Tomorrow). उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक, देश के कई जिलों में भारी बारिश का तांडव बरकरार है. मौसम विभाग उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू के विभिन्न जिलों के लिए लगातार अलर्ट जारी कर रहा है. बीते कुछ हफ्तों में हिमाचल प्रदेश और जम्मू में कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आईं. वहीं, महाराष्ट्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने सामान्य जीवन प्रभावित कर दिया है. इसी वजह से इन राज्यों के ज्यादातर जिलों में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कुल्लू जिले की लुग घाटी में सोमवार को बादल फटने की घटना हुई, जिससे कई नाले उफान पर आ गए और ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चौहार घाटी में भी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पानी भरने की स्थिति से प्रशासन अलर्ट पर है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसीलिए इन जिलों के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है.

हिमाचल में बादल फटने की घटना

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लुग घाटी में सोमवार सुबह बादल फटने से नाले उफान पर आ गए. इस घटना के चलते गांवों में पानी घुस गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि अचानक आई इस आपदा ने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है. कुल्लू की चौहार घाटी में भी भारी बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं. इस वजह से लुग और चौहार में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

बरेली के स्कूल क्यों बंद हैं?

उत्तर प्रदेश के बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के रूहानी पेशवा आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी के 107वें उर्स-ए-रजवी का आगाज परचम कुशाई की रस्म के साथ किया जा चुका है. उर्स-ए-आला हजरत में शहर में उमड़ने वाली जायरीनों की भीड़ को देखते हुए बरेली के स्कूलों में 19 और 20 अगस्त 2025 को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यह फैसला शहर में ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए लिया गया है. इससे स्टूडेंट्स स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी से बच जाएंगे.

मुंबई में भी बंद स्कूल

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की काया बदल दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 और 20 अगस्त 2025 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस वजह से बीएमसी ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. यह निर्णय छात्रों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ है. इसके चलते रोड ट्रैफिक और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं. अगले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की आशंका है.

About the Author

authorimg

Deepali Porwal

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें

Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें

homecareer

यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल से लेकर मुंबई तक स्कूल बंद, कल का समझें स्टेटस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *