Schools Closed: यूपी, उत्तराखंड, जम्मू, हिमाचल से लेकर मुंबई तक स्कूल बंद, कल के लिए भी समझें स्टेटस
Last Updated:
Schools Closed: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. मौसम की इस स्थिति को देखते हुए विभिन्न राज्यों के कई जिलों में …और पढ़ें
Schools Closed: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चक्कर में स्कूल बंद हैंहिमाचल में बादल फटने की घटना
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लुग घाटी में सोमवार सुबह बादल फटने से नाले उफान पर आ गए. इस घटना के चलते गांवों में पानी घुस गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि अचानक आई इस आपदा ने कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है. कुल्लू की चौहार घाटी में भी भारी बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं. इस वजह से लुग और चौहार में स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
बरेली के स्कूल क्यों बंद हैं?
मुंबई में भी बंद स्कूल
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की काया बदल दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 और 20 अगस्त 2025 के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इस वजह से बीएमसी ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है. यह निर्णय छात्रों और उनके अभिभावकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ है. इसके चलते रोड ट्रैफिक और लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं. अगले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की आशंका है.
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें