SI से लेकर सिपाही तक! मुरादाबाद में यहां मिल रही हैं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें, वो भी आधे रेट में
Last Updated:
Competitive Exam Books: मुरादाबाद में गरीब बच्चों के लिए अब कंपटीशन, जीके और भर्ती परीक्षा की किताबें आधे रेट में या किताब के बदले किताब ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं. इससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी प्रतियोगिता की…और पढ़ें
मुरादाबाद: आज के समय में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हर बच्चे के लिए जरूरी हो गई है. लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए महंगी किताबें खरीदना बड़ी चुनौती बन जाता है. ऐसे में मुरादाबाद में एक अच्छी पहल शुरू की गई है. यहां रेलवे स्टेशन के पास बच्चों को कंपटीशन, जीके और अन्य विषयों की किताबें आधे रेट में या किताब के बदले किताब मिलती हैं. इससे गरीब बच्चे भी बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं.
सब इंस्पेक्टर परीक्षा की किताबें भी उपलब्ध
रेलवे स्टेशन पर किताबें बेचने वाले सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे पास सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, सिपाही और अन्य सभी भर्ती परीक्षा से संबंधित किताबें मौजूद हैं. इसके अलावा, कंपटीशन और जनरल नॉलेज सहित सभी विषयों की किताबें भी उपलब्ध हैं. इन किताबों को विशेष रूप से उन बच्चों के लिए रखा गया है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगी किताबें खरीदने में सक्षम नहीं होते.
किताब के बदले किताब
बताया कि यह सभी किताबें इस्तेमाल की हुई होती हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण रहती हैं. इन्हें बच्चों को आधे रेट में उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही, अगर किसी बच्चे के पास कोई किताब है, तो वह उसे दे कर किताब के बदले में किताब भी ले सकता है. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए बच्चे रेलवे स्टेशन के नजदीक आकर संपर्क कर सकते हैं. यहां किताबें सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उपलब्ध रहती हैं.
यह भी पढ़ें: 20000 की लागत में 100000 का मुनाफा, इस वैरायटी की फसल से किसान कर रहा छप्परफाड़ कमाई

यह पहल गरीब बच्चों के लिए एक बड़ा अवसर है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें और प्रतियोगिता की तैयारी बिना किसी आर्थिक चिंता के कर सकें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।