Summer Vacation in UP: यूपी में गर्मी का सितम, बढ़ गई समर वेकेशन, अब इस डेट को खुलेंगे स्कूल
Last Updated:
Summer Vacation in UP: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी सरकार ने सभी स्कूलों में समर वेकेशन बढ़ाने का आदेश दिया है.
Summer Vacation in UP: यूपी के परिषदीय स्कूलों में समर वेकेशन बढ़ा दी गई है
हाइलाइट्स
- यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ा दी गई है.
- सरकारी स्कूल अब जुलाई में खुलेंगे.
- शिक्षकों को स्कूल में अटेंडेंस लगानी होगी.
प्रयागराज (Summer Vacation in UP Extended). उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल 16 जून से खुलने वाले थे. लेकिन मौसम को देखते हुए फिलहाल सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. यूपी के परिषदीय स्कूलों में समर वेकेशन 15 जून को खत्म होने वाली थी यानी बच्चों को 16 जून 2025 से अपने स्कूल में रिपोर्ट करना था. यूपी में हीट वेव के चलते स्कूलों को अगले 15 दिनों तक बंद करने का फैसला किया गया है. यूपी के सभी सरकारी स्कूलों में इससे जुड़ा आदेश भी भेज दिया गया है.
UP School Closed: उत्तर प्रदेश में स्कूल कब खुलेंगे?
उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में मैनेजमेंट समिति इस संबंध में निर्णय करने के लिए अधिकृत होगी. यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है. इससे पहले परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक समर वेकेशन घोषित की गई थी. पुराने शेड्यूल के मुताबिक, स्कूल 16 जून 2025 (सोमवार) से खुलने वाले थे. लेकिन मौसम को देखते हुए स्कूलों को अगले 15 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.
Summer Vacation in UP 2025: शिक्षकों को लगानी होगी हाजिरी
यूपी में स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है. उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने स्कूल की छुट्टी का समय दोपहर 12 बजे किए जाने की मांग की है. साल 2015 से पहले स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 40 दिनों की होती थी. सभी सरकारी स्कूल 1 जुलाई से खुलते थे. बाद में समर वेकेशन के साथ ही विंटर वेकेशन (31 दिसंबर से 14 जनवरी तक) भी मिलने लगी. इस हिसाब से दोनों को मिलाकर 40 दिनों की छुट्टी कर दी गई.
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें