Top Medical College: यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में 43000 है MBBS की फीस, 13000 रैंक पर सीट पक्की

0
Top Medical College: यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में 43000 है MBBS की फीस, 13000 रैंक पर सीट पक्की


Last Updated:

UP Top Medical College : अगर आप यूपी में सस्ते और बेहतरीन सरकारी मेडिकल कॉलेज की तलाश कर रहे हैं, तो गोरखपुर का बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD) आपके लिए शानदार विकल्प है. सिर्फ ₹43,000 सालाना फीस में MBBS की प…और पढ़ें

Top Medical College : बीआरडी मेडिकल कॉलेज यूपी के अच्छे संस्थानों में से है.

हाइलाइट्स

  • BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS की फीस ₹43,000 प्रति वर्ष है.
  • NEET UG में 13,000 रैंक तक एडमिशन का मौका मिलता है.
  • BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध है.

UP Top Medical College : बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (BRD Medical College) गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज है. इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1969 में की गई थी. बीआरडी मेडिकल कॉलेज न केवल MBBS की पढ़ाई कराता है, बल्कि यहां MD, MS और PG डिप्लोमा जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स भी कराए जाते हैं.

यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो BRD मेडिकल कॉलेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. खासकर उन स्टूडेंट्स के लिए जो नीट यूजी में 12-13 हजार रैंक के बीच स्कोर करते हैं, उनके पास यहां एडमिशन लेने का अच्छा मौका रहता है.

NEET UG कटऑफ (2024) और पिछले वर्षों का ट्रेंड

साल 2024 में नीट यूजी की काउंसलिंग के चौथे राउंड में इस कॉलेज की जनरल कैटेगरी (ऑल इंडिया कोटा) की कटऑफ रैंक 13080 रही. वहीं, 2023 में 9229 और 2022 में 13662 रैंक पर यहां MBBS में एडमिशन हुआ था. इन आंकड़ों से यह साफ है कि यदि आपकी रैंक 12-13 हजार तक है, तो इस कॉलेज में दाखिला मिलने की पूरी संभावना रहती है.

उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा में भी BRD मेडिकल कॉलेज की कटऑफ रैंक सामान्यतः इसी रेंज में रहती है, जिससे प्रदेश के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए भी एक अच्छा अवसर मिलता है.

कॉलेज का संबद्ध विश्वविद्यालय और भविष्य की योजना

बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर वर्तमान में ‘अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ’ से संबद्ध है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही इसे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का दर्जा देने की योजना है. अगर ऐसा होता है, तो यह कॉलेज ऑटोनॉमस संस्थान बन जाएगा और यहां की शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाएं पहले से और बेहतर हो जाएंगी.

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में MBBS फीस (2024-25)

BRD मेडिकल कॉलेज में MBBS कोर्स की फीस उत्तर प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों की तरह काफी किफायती है.

  • ट्यूशन फीस: ₹43,000 प्रति वर्ष
  • होस्टल फीस: ₹500 प्रति माह
  • बॉन्ड सेवा: कोर्स पूरा करने के बाद 2 वर्षों की ग्रामीण सेवा अनिवार्य. अगर सेवा नहीं की जाती है, तो ₹10,00,000 का जुर्माना देना होगा.
  • इंटर्नशिप स्टाइपेंड: ₹17,000 प्रति माह
  • यह फीस स्ट्रक्चर मिडल क्लास और ग्रामीण पृष्ठभूमि के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा सहारा है, जिससे वो बिना अधिक आर्थिक बोझ के मेडिकल शिक्षा पूरी कर सकते हैं.

कैसे लें एडमिशन?

BRD मेडिकल कॉलेज में एडमिशन NEET UG की मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से होता है. अभ्यर्थी को NEET UG एग्जाम पास करने के बाद ऑल इंडिया काउंसलिंग और उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसलिंग में भाग लेना होता है. कटऑफ के अनुसार सीट अलॉटमेंट होता है.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

यूपी के इस मेडिकल कॉलेज में 43000 है MBBS की फीस, 13000 रैंक पर सीट पक्की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *