Unnao Violence LIVE: पुलिस पर पथराव के बाद 6 हिरासत में, उन्नाव हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस, धारा 144 लागू
Last Updated:
Unnao Violence Update LIVE: यूपी के उन्नाव में दंगा भड़क गया है. मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की. जिसके बाद से शहरभर में हालात खराब है. आइए यूपी-उन्नाव लाइव में पढ़े क्या है पूरा मामला.
Unnao Violence: लागू धारा 144
जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ मामले को लेकर चल रहे तनाव के बीच प्रतिबंध के बावजूद जुलूस निकाले जाने का मामला गरमा गया है. जुलूस के दौरान लगाए गए विवादित नारों ने माहौल को और भड़काने का काम किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है. मामले में एडिशनल एसपी (ASP) अखिलेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद जुलूस निकाला जा रहा था, जो साफतौर पर कानून का उल्लंघन है.
कानपुर में लिखी गई एक एफआईआर दंगे में बदल जाएगी, यह शायद ही किसी ने सोचा हो. कानपुर से शुरू हुई कहानी उन्नाव में चर्चा बन गई. दरअसल, हाल ही में ‘आई लव मोहम्मद’ मामले में एक एफआईआर दर्ज हुई थी कानपुर में. जिसके विरोध में उन्नाव जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. उन्नाव शहर और गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर जुलूस निकाले गए, जिनमें भड़काऊ और विवादित नारेबाजी की गई. खासकर ‘सर तन से जुदा’ जैसे कट्टरपंथी नारों ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया. जब पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की, तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इस पथराव में कई लोगों को चोटें आईं. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर किया गया. गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में फैले इस तनाव के चलते मौके पर कई थानों की फोर्स तैनात करनी पड़ी है, और इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.