UP के इस अस्पताल में सिस्टम हुआ बेहोश, अंधेरे में तड़पते रहे मरीज; बेबस हुए परिजन !
Last Updated:
Ballia Latest News: वायरल वीडियो जिला अस्पताल के सिस्टम की पोल खोल रही है. जहां बाकायदा बिजली कटौती के बाद की व्यवस्था सुदृढ़ की गई है, लेकिन वह बंद पड़ा हुआ है. महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर परेशान नजर आ रही …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- बलिया जिला अस्पताल में घंटों छाया रहा अंधेरा. मरीज हुए बेहाल.
- वायरल वीडियो जिला अस्पताल के सिस्टम की पोल खोल रही है.
- बिजली गई तो सिस्टम भी गया. मरीज़ों को नसीब नहीं हुई हवा तक.
बलिया: हर समय चर्चा में रहने वाला जिला अस्पताल एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. फिलहाल एक वीडियो जिला अस्पताल से वायरल हो रही है, जिसे देख और सुन आप भी हैरान हो जाएंगे. यह वीडियो जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज के परिजन के द्वारा बनाया गया है, जिसमें मरीज भीषण गर्मी से छटपटाते हुए नजर आ रहे हैं. यहां तक कि पूरा अस्पताल घंटों अंधेर नगरी में तब्दील रहा. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को यहां भर्ती किया जाता है.
महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर परेशान
वायरल वीडियो जिला अस्पताल के सिस्टम की पोल खोल रही है. जहां बाकायदा बिजली कटौती के बाद की व्यवस्था सुदृढ़ की गई है, लेकिन वह बंद पड़ा हुआ है. महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर परेशान नजर आ रही है, तो वहीं परिजन देसी उपकरण से अपने मरीज को हवा दे रहे हैं. बेड पर गंभीर रूप से बीमार भर्ती मरीज और परिजन पसीने से तरबतर वीडियो में दिखाई दे रहे हैं और ट्रामा सेंटर में अंधेरा छाया हुआ है.
समस्या आने के कारण बिजली कट गई
इस पूरे मामले पर जब जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग रति 11 बजे केबिल में समस्या आने के कारण बिजली कट गई. इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी गई, तो काम शूरु शुरू हुआ. जनरेटर और बिजली कटौती के बाद के व्यवस्था को बंद इसलिए किया गया था, क्योंकि बिजली बनाने का काम चल रहा था. अभी आज फिर उसमें कुछ काम बचा हुआ है, जिसे पूरा कर लिया जाएगा.
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखता हूं. मुझे बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मैंने मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. डिजिटल में पांच साल से ज्या… और पढ़ें