UP पंचायत चुनाव मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब! अमेठी में हर ओर चर्चा

0
UP पंचायत चुनाव मतदाता सूची से स्मृति ईरानी का नाम गायब! अमेठी में हर ओर चर्चा


Last Updated:

Smriti Irani Name Missing Amethi Panchayat Voter List : यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच स्मृति ईरानी का नाम वोटर लिस्ट से गायब होना अमेठी में चर्चा का नया विषय बन गया है. सबकी नजर इस बात पर है कि प्रशासन या चुनाव आयोग की ओर से इस मामले में क्‍या स्पष्टीकरण सामने आता है. मेदन मवई और आसपास के क्षेत्रों में लोग इस बात को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं.

Zoom

यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से आखिर किसने काटा पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का नाम?

अमेठी : पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. इसकी वजह कोई चुनावी बयान या सियासी कार्यक्रम नहीं, बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची है. पंचायत चुनाव के लिए जारी वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम ही नहीं है. स्मृति ईरानी का नाम वोटर लिस्‍ट में नहीं मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अमेठी के मेदन मवई गांव से जुड़ी स्मृति ईरानी का नाम वोटर लिस्‍ट में न होने से लोकल लेवल और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, यूपी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान स्मृति ईरानी का नाम सूची में नहीं पाया गया. इसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. दिलचस्प बात यह है कि अमेठी से सांसद रहने के दौरान स्मृति ईरानी ने मेदन मवई गांव से अपना राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव बनाए रखा था. ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि उनका नाम मतदाता सूची में दिखाई देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

2021 में भी नहीं थीं पंचायत चुनाव की मतदाता
यह पहला मौका नहीं है, जब स्मृति ईरानी का नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नहीं दिखा हो. साल 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान भी उनका नाम वोटर लिस्‍ट में शामिल नहीं था. ऐसे में इस बार भी नाम न होने की खबर सामने आने के बाद लोगों के बीच चर्चा और तेज हो गई है. लोगों का कहना है कि अमेठी की राजनीति में स्मृति ईरानी का नाम आज भी प्रभाव रखता है. इसलिए मतदाता सूची में उनका नाम न दिखना लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

आखिर क्यों नहीं होता नाम शामिल?
दरअसल, पंचायत चुनाव की मतदाता सूची और विधानसभा या लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में कई बार अंतर होता है. पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्धारित नियमों के तहत नाम दर्ज होना जरूरी होता है. ऐसे में प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से भी किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं दिखाई दे सकता है. हालांकि अभी तक इस मामले में निर्वाचन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि स्मृति ईरानी का नाम किस वजह सूची में शामिल नहीं है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *