UP Board : यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं छात्रों के लिए बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

0
UP Board : यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं छात्रों के लिए बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि


Last Updated:

UP Board : यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के संस्थागत विद्यार्थी अब रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी है. रजिस्ट्रेशन फीस 40 रुपये है.

UP Board ने कक्षा 9वीं और 11वीं छात्रों के लिए बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथिUP Board : रजिस्ट्रेशन फीस स्कूल प्रिंसिपल के पास जमा करनी है.
UP Board : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कक्षा 9 और 11 के संस्थागत विद्यार्थी अब रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 सितंबर कर दी गई है. जबकि, वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय, फोटो आदि) को भली-भांति चेक करने की तिथि 11 सितंबर से 13 सितंबर तक है. इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा.

यूपी बोर्ड के अनुसार, ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरणों में जांच के बाद यदि किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत मिलती है, तो उसे कॉलेज के प्रिंसिपल 14 सितंबर से 20 सितंबर तक कर सकेंगे.

बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की फीस

नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण शुल्क 40 रुपये है. संस्था के प्रधान मतलब प्रिंसिपल या हेड मास्टर को यह फीस चालान के माध्यम से कोषगार में एकमुश्त जमा करना है. साथ में जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड करने करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 है.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

UP Board ने कक्षा 9वीं और 11वीं छात्रों के लिए बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *