UP Board : यूपी बोर्ड की बन गई फर्जी वेबसाइटें, अपर सचिव ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

0
UP Board : यूपी बोर्ड की बन गई फर्जी वेबसाइटें, अपर सचिव ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत


Last Updated:

UP Board : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की फर्जी वेबसाइटें बनाने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर बोर्ड के अपर सचिव ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

UP Board : यूपी बोर्ड पहले भी फेक वेबसाइटों से सावधान कर चुका है.

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की असली वेबसाइट की नकल करते हुए कुछ साइबर शातिरों ने फर्जी वेबसाइट्स तैयार की हैं, जिससे हड़कंप मच गया है. यूपी बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन सत्येंद्र कुमार सिंह ने मामले की शिकायत साइबर थाने में लिखित रूप में दर्ज कराई है. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिषद की वास्तविक वेबसाइट www.upmsp.edu.in है. लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने इसे नकली बनाते हुए www.upmsp-edu.in, www.upmsponline.in और www.upmsp.in.net नाम से फर्जी साइटें बनाई हैं. इन वेबसाइट्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तस्वीरें लगाकर इन्हें असली जैसा दिखाने की कोशिश की गई है.

उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड ने पहले ही 9 सितंबर को विज्ञप्ति जारी कर लोगों को इस प्रकार की फर्जी वेबसाइट्स से सावधान किया था. अपर सचिव ने तहरीर में कहा है कि इन फर्जी वेबसाइट्स के माध्यम से छात्रों और आम लोगों को गुमराह किया जा सकता है. इसके साथ ही उनसे अवैध रूप से पैसा वसूलने और आर्थिक ठगी की संभावना भी है.

साइबर थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. तकनीकी टीम डोमेन और सर्वर की जानकारी जुटा रही है, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इन फर्जी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर उनके पीछे छिपे अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें

homecareer

यूपी बोर्ड की बन गई फर्जी वेबसाइटें, साइबर थाने में दर्ज हुई शिकायत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *