इस शहर में प्रशासन की अनोखी पहल, लावारिस मरीजों को परिजन तक पंहुचा रहा अस्पताल

0
इस शहर में प्रशासन की अनोखी पहल, लावारिस मरीजों को परिजन तक पंहुचा रहा अस्पताल


Last Updated:

Moradabad News: डॉक्टर कुलदीप सक्सेना ने बताया कि हमने एक यूट्यूब चैनल बनाया था. जो इस मकसद से बनाया था कि हमारे अस्पताल परिसर में जो भी लावारिस मरीज जाते हैं. जो लावारिस के रूप में अपना इलाज कराते हैं. उनके अपनों को यह नहीं पता होता कि हमारा भाई या हमारे परिवार का सदस्य कहां पर मौजूद है. उस लावारिस मरीज को पता होता कि मेरे परिवार के लोग कहां पर मौजूद हैं.

मुरादाबाद के मंडल स्तरीय जिला अस्पताल की तरफ से एक अनोखी पहल शुरू की गई है. यह पहल यूट्यूब चैनल की शुरुआत कर की गई है. अस्पताल के प्रबंधक कुलदीप सक्सेना और स्टाफ ने तलाश अपनों की नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इस पर ऐसे मरीजों की जानकारी साझा की जाएगी. जिन्हें लोग लावारिस समझते हैं. तीन माह पहले एक्सीडेंट के बाद भर्ती हुए मानसिक रूप से कमजोर पुलकित को इसी तरह उनके परिवार से मिलाया गया. इस पहल को लोगों ने खूब सराहा है.

लावारिस लोगों को घर पहुचाने के लिए शुरू किया चैनल
जिला अस्पताल में प्रबंधक के पद पर तैनात डॉक्टर कुलदीप सक्सेना ने बताया कि हमने एक यूट्यूब चैनल बनाया था. जो इस मकसद से बनाया था कि हमारे अस्पताल परिसर में जो भी लावारिस मरीज जाते हैं. जो लावारिस के रूप में अपना इलाज कराते हैं. उनके अपनों को यह नहीं पता होता कि हमारा भाई या हमारे परिवार का सदस्य कहां पर मौजूद है. उस लावारिस मरीज को पता होता कि मेरे परिवार के लोग कहां पर मौजूद हैं. या मैं उन तक कैसे पहुंचूं. इस तरह के लोगों को अपनो से मिलवाना ही इस चैनल का उद्देश्य है.

बिछड़ो को परिजनों से मिलवाना है उद्देश्य
जिससे बिछड़े हुए लोग अपनों से मिल सके और वह लावारिस न रहकर अपनों तक पहुंच सके. उन्होंने कहा कि इस तरह के रोज एक से दो मरीज सामने आ रहे हैं. जैसे कोई ट्रेन से गुजर रहा है. वह जहर खुरानी का शिकार हो गया या नशे की हालत में है उसका बैग पैसा सब कुछ लूट लिया गया. वह पेशेंट भी यहां पर आते हैं. या जो दिमाग से परेशान होते हैं. टेंशन में होते हैं. उनका दिमाग काम नहीं करता. इस तरह के प्रतिदिन एक से दो पेटेंट अस्पताल में आ रहे हैं. हम उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर देते हैं.

तलाश अपनो की नाम से बना रखा है चैनल
इसीलिए हमने तलाश अपनों की नाम से यूट्यूब चैनल बनाया है. इस तरह के लावारिस लोगों की वीडियो बनाकर हम इस चैनल पर डालते हैं. ताकि जो भी उनके परिजन है वह इस चैनल पर जाकर वीडियो देखा आपने को ढूंढ सके और अपनों को अपने घर ले जाकर अपनों के साथ जीवन व्यतीत कर सके. इसी उद्देश्य के साथ हमने यह चैनल शुरू किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

इस शहर में प्रशासन की अनोखी पहल, लावारिस मरीजों को परिजन तक पंहुचा रहा अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *