UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश में 4 एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा एलान, जानें आपके शहर का नाम शामिल या नहीं
Agency:News18India
Last Updated:
UP Budget 2025-26 News in Hindi: योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रही है. इस दौरान कई बड़े एलान किए गए हैं, जिन्हें आने वाले समय में यूपी में धरातल पर उतारा जाएगा. आइए जानते हैं सबकुछ…
सीएम योगी ने बजट में दी यूपी को बड़ी सौगात.
हाइलाइट्स
- यूपी में 4 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे
- आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 900 करोड़ आवंटित.
- मेरठ-हरिद्वार और बुंदेलखंड रीवा एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित.
लखनऊ: योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर रही है. सदन में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार का रोडमैप रखा. वित्त मंत्री ने आठ लाख, आठ हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया है. इस बजट में कई बड़े एलान किए गए है. मगर, देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाले राज्य उत्तर प्रदेश में अब एक नहीं बल्कि 4 और एक्सप्रेसवे का विस्तारीकरण किया जाएगा. जी हां, आपने सही सुना योगी सरकार ने लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए बड़ा एलान किया है. आइए जानते हैं सबकुछ…
कौन-कौन से एक्सप्रेसवे?
वित्त मंत्री ने सदन में कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे कौसिया, जनपद हरदोई वाया फर्रुखाबाद तक प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा. इन दोनों एक्सप्रेस वे के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.
गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली होते हुए सोनभद्र से जोड़ने के लिये विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिये 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.
मेरठ को हरिद्वार से जोड़ने हेतु गंगा एक्सप्रेस-वे विस्तारीकरण एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है. इसके लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है.
बुंदेलखंड रीवा एक्सप्रेसवे का निर्माण भी कराया जाएगा. इसके लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई जा रही है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर परियोजना हेतु लगभग 461 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. इसके अन्तर्गत लगभग साढ़े 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है.
Lucknow,Uttar Pradesh
February 20, 2025, 12:20 IST