UP Budget 2025 Big Announcement : यूपी बजट की बड़ी घोषणाएं, 8 लाख 8736 करोड़ 6 लाख का बजट, पिछली बार से 9% अध‍िक

0
UP Budget 2025 Big Announcement : यूपी बजट की बड़ी घोषणाएं, 8 लाख 8736 करोड़ 6 लाख का बजट, पिछली बार से 9% अध‍िक


Last Updated:

UP Budget 2025 Big Announcement : यूपी बजट 2025 विधानसभा में पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में बजट की घोषणाएं कर रहे हैं. आइये जानते हैं यूपी बजट की सभी बड़ी घोषणाएं…

यूपी बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं..

हाइलाइट्स

  • यूपी बजट 2025 : साढ़े 8 लाख करोड़ का बजट पेश.
  • मिडिल क्लास, युवा, किसान और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान.
  • यूपी में पयर्टन और धार्मिक शहरों के लिए भी बड़े ऐलान.

UP Budget 2025 Big Announcments : योगी सरकार की ओर से यूपी बजट 2025 विधानसभा में पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में रामचरितमानस की चौपाई पढ़ते हुए बजट की घोषणाएं करनी शुरू की. इस बार साढ़े 8 लाख करोड़ के इस बजट में कई बड़े ऐलान हो रहे हैं. इसमें खास तौर पर मिडिल क्लास, युवा, किसान और महिलाओं के साथ ही प्रदेश के इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और विकास पर जोर दिया गया है. वहीं, यूपी में पयर्टन, खासकर धार्मिक शहरों के लिए भी बड़े ऐलान होने हैं.

आइये जानते हैं यूपी बजट 2025 की बड़ी घोषणाएं (Big announcements of UP Budget 2025)

UP Budget 2025 LIVE Update

-वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले शेर पढ़ा- अधूरी ख्वाहिशें जीने का मजा देती है, सब मांगें पूरी हो जाएंगी तो तमन्ना किसकी करोगे…
-इस बार का बजट आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड़ 06 लाख रुपये है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है.
-बजट में पूंजीगत परिव्यय कुल बजट का लगभग 20.5 प्रतिशत है.
-बजट में अवस्थापना विकास हेतु 22 प्रतिशत, शिक्षा हेतु 13 प्रतिशत, कृषि और सम्बद्ध सेवाओं हेतु 11 प्रतिशत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 6 प्रतिशत, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों हेतु 4 प्रतिशत एवं संसाधन आवंटित किये गये हैं.
-बजट में शोध एवं विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी पर भी ध्यान दिया है.
-विधान सभा को आधुनिक आईटी सिस्टम्स से लैस करने के लिये बजट में विशेष रूप से व्यवस्था प्रस्तावित की गई है. यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी.
-मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है.
-राज्य सरकार द्वारा 10 सेक्टर यथा-कृषि एवं संवर्गीय सेवाएं, अवस्थापना, उद्योग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, पर्यटन, नगर विकास, वित्तीय सेवायें, ऊर्जा, पूंजी निवेश आदि चिन्हित करते हुये सेक्टरवार कार्ययोजना तैयार की गई है.
-प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटीलैब तथा स्मार्ट क्लासेज की स्थापना.
-राजकीय पॉलीटेक्निकों में स्मार्ट क्लासेज तथा पूर्णतया डिजिटल लाईब्रेरी की स्थापना की योजना प्रस्तावित.
-आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स को बढ़ावा देने हेतु सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स की स्थापना प्रस्तावित की गई.
-प्रदेश में साईन्स सिटी, विज्ञान पार्कों और नक्षत्रशालाओं की स्थापना एवं नवीनीकरण की कार्ययोजना.
-नगर निगमों के अलावा प्रदेश के जनपद मुख्यालय के 58 नगर निकायों को आदर्श स्मार्ट नगर निकाय के रूप में विकसित किये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं के कनवर्जेन्स के माध्यम से कार्य कराया जायेगा.
-प्रति नगर निकाय के लिये 2.50 करोड़ रुपये इस प्रकार कुल 145 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.
-उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य बिल्डिंग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में कामगार/श्रमिक अड्‌डे बनवाने की योजना पर कार्य किया जायेगा. इसमें कैन्टीन, पीने के पानी, स्नानागार और शौचालय की व्यवस्था कराई जाएगी.
– ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ में हर ग्राम पंचायत से सबसे गरीब परिवारों को चिन्हित करते हुये उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के और उनकी सालाना आय कम से कम 1,25,000 रुपये के स्तर तक लाये जाने का काम किया जा रहा.

homeuttar-pradesh

यूपी बजट की बड़ी घोषणाएं, 8 लाख 8736 करोड़ 6 लाख का बजट, पिछली बार से 9% अध‍िक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *