UP News Live: संभल में जब-जब दंगे हुए, हिंदुओं को मारा गया… कैबिनेट मंत्री धर्मपाल का सपा-कांग्रेस पर हमला
बरेली: लव जिहाद का अनोखा मामला, प्रेम सिंह बनकर युवती को दिया धोखा
बरेली के थाना इज्जनगर क्षेत्र में लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि आलम ने खुद को प्रेम सिंह बताकर पीलीभीत की एक युवती को अपने जाल में फंसाया. वह अपने कैफे में काम करने वाली युवती से दोस्ती कर शादी का भरोसा देता रहा और करीब एक साल तक लिव-इन में रहा. बाद में खुलासा हुआ कि वह शहाबुद्दीन का बेटा आलम है, जो शादीशुदा और दो बच्चों का पिता भी है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आलम को गिरफ्तार कर लिया है.
बरेली में यूपी सरकार के पशुधन दुग्ध विकास व राजनीतिक पेंशन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि संभल में जब-जब दंगे हुए, हिंदुओं को मारा गया और उन्हें पलायन करना पड़ा. कांग्रेस को ‘खराब कुनबा’ बताते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया. धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर अमर्यादित टिप्पणी पूरे देश की माताओं पर टिप्पणी है. जनता समय आने पर सपा और कांग्रेस को सबक सिखाएगी. उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त पार्टी बन जाएगी.
सीएम योगी का काशी दौरे के बाद गाज़ीपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गाजियाबाद: महिला के पेट में डिलीवरी के दौरान छूटा कपड़ा
गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. डिलीवरी के दौरान महिला मरीज के पेट में कपड़ा छोड़े जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद जांच के आधार पर अस्पताल की ओटी टेक्नीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत पर की गई. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
जौनपुर में भारी बरसात को देखते हुए डीएम ने बड़ा फैसला लिया है. जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. आदेश के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण संस्थान निर्धारित समय तक बंद रहेंगे.
ललितपुर: देर रात शराब न मिलने पर दबंगों ने सेल्समैन की पिटाई, CCTV में कैद घटना
ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मवेशी बाजार स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर देर रात दबंग किस्म के युवकों ने शराब न मिलने पर हंगामा कर दिया. रात 10 बजे के बाद शराब न देने पर युवकों ने सेल्समैन से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सीतापुर में बाघ के हमले से किसान की मौत, सांसद ने दिया 50 हजार का सहारा
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव में बाघ के हमले से एक किसान की मौत हो गई. घटना से गांव में दहशत फैल गई. देर रात धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी. सांसद ने वन विभाग को बाघ को जल्द पकड़ने के निर्देश भी दिए. बताया जा रहा है कि एक ही बाघ ने पिछले एक सप्ताह में दो लोगों की जान ले ली है. ग्रामीणों में भय का माहौल है और सुरक्षा को लेकर वन विभाग पर दबाव बढ़ गया है.
गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोप है कि बाइक सवार युवक सचिन चौधरी ने छात्रा से छेड़छाड़ की. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
चित्रकूट में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाशों को गोली लगी, पांच गिरफ्तार
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के काली घाटी में पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया. घायलों को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया. पकड़े गए बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक कार बरामद हुई. बताया गया कि बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देने आए थे और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी.