UP Police : यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले माह, OTR में सुधार का मिलेगा एक मौका
Last Updated:
UP Police : यूपी पुलिस भर्ती को लेकर दो बड़े अपडेट हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा अगले महीने हो सकती है. दूसर अपडेट है कि अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन डिटेल में एक बार करेक्शन का मौका मिलेगा.
UP Police : यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है.UP Police : उत्तर प्रदेश पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2023 परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस भर्ती परीक्षा का आयोजन अगले महीने कर सकता है. कंप्यूटर ऑपरेटर के 930 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर(गोपनीय), एएसआई (लिपिक), एएसआई (लेखा) के 921 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अभी चल रही है.
जानकारी के अनुसार, एसआई भर्ती परीक्षा नवंबर में आयोजित की जा सकती है.
वन टाइम रजिस्ट्रेशन में संशोधन का मौका
कैसे कर सकते हैं ओटीआर डिटेल में संशोधन
- UPPBPB ने बताया है कि ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in/ पर जाना है.
- यहां apply.upprpb.in पर जाकर रजिस्टर्ड अकाउंट क्रेडेंशियल या आधार आईडी या डिजीलॉकर के माध्यम से अपने ओटीआर अकाउंट में लॉगिन करना होगा.
- अब उसमें दिए गए Modify OTR Details टैब/सेक्शन में जाकर अपना डिटेल संशोधित किया जा सकता है.
ओटीआर के लिए हेल्पलाइन
ओ०टी०आर० पंजीकरण करने में आ रही किसी भी समस्या के निराकरण के लिए अभ्यर्थी इस हेल्प लाइन नम्बर -1800 9110 005 पर प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं.
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे… और पढ़ें