UP Police Exam : अमेठी में किसी को गणित ने उलझाया, किसी को एग्जाम सेंटर ने

0
UP Police Exam : अमेठी में किसी को गणित ने उलझाया, किसी को एग्जाम सेंटर ने


Last Updated:

UP Police Exam Amethi : पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई है. अमेठी के परीक्षा केंद्रों पर भारी हुजूम देखने को मिला. यहां पहली पाली में कुल 4752 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3535 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1217 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. चार तहसीलों में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए थे. सुल्तानपुर से परीक्षा देनी आई रश्मि ने लोकल 18 से कहा कि गणित के कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्होंने थोड़ा परेशान किया.

अमेठी. यूपी के अमेठी जिले में आयोजित हो रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा तीन दिनों तक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई है. परीक्षा के अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया. पहली पाली में कुल 4752 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 3535 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1217 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. अलग-अलग जनपदों से अमेठी आए अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक प्रथम पाली में परीक्षा दी. जिले में परीक्षा को लेकर अलग-अलग केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही.

अमेठी जिले में चार तहसीलों में चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए. इसमें गोपाल इंटर कॉलेज, पंडरी रणंजय इंटर कॉलेज, गौरीगंज रणवीर इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्र पर तीन दिनों तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई. गोरखपुर से आए अमित त्रिपाठी ने लोकल 18 से बताया कि पेपर तो अच्छा रहा, लेकिन हमारी तैयारी इतनी बेहतर नहीं थी. हमें थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन सामान्य ज्ञान और गणित के कुछ सवाल ऐसे थे, जो परीक्षा में चुनौती बने. हालांकि कुछ देर बाद सभी सवाल समझ आ गए. परीक्षा केंद्र थोड़ा दूर था, इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई. सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे. पेपर अच्छा था. परीक्षा में पूरी पारदर्शिता दिखी. जो भी व्यवस्थाएं थीं, सब बेहतर थीं.

सुल्तानपुर से परीक्षा देनी आई रश्मि ने कहा कि पेपर वैसे तो आसान था, लेकिन गणित के कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्होंने थोड़ा परेशान किया. बाकी पेपर बहुत अच्छा था. सभी विषयों से सवाल पूछे गए. हिंदी, अंग्रेजी, गणित, इतिहास और जीके जीएस जैसे सभी विषयों से सवाल आए थे. परीक्षा बहुत अच्छी थी. परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं भी बेहतर थीं. परीक्षा के दूसरे दिन 4752 परीक्षार्थियों में से 1217 ही अनुपस्थित रहे. इन्होंने प्रथम पाली के तय समय में परीक्षा केंद्र से किनारा कर लिया.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *